लातेहार / झारखंड (द एंड टाइम्स न्यूज़)
NewBorn Died: मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना झारखंड प्रांत के लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल की बताई जा रही है। मिले विवरण के अनुसार यहां एक प्रसूता को उसके परिजन डिलीवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। महिला की डिलीवरी कराने के नाम
पर उससे अट्ठारह हजार रुपए पेशगी तौर पर नेग के रूप में देने की मांग की गई।

इतनी बड़ी रकम प्रसूता के परिजनों द्वारा देने में असमर्थता व्यक्त की गई। तो यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने व दो नर्सों ने प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता को उसके हाल पर छोड़ दिया। पूरे 5 घंटे से अधिक समय के बाद महिला की जान बचाने के लिए मजबूरी बस परिजनों ने नर्सों को अपने कान की बाली निकालकर दे दी। तब जाकर प्रसूता की डिलीवरी कराई गई ।लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेतहाशा दर्द से तड़पती प्रसूता की दशा पर भी इन धनलोलुप सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दया नहीं आई थी।
इसीलिए देरी के कारण गर्भस्थ शिशु की गर्भ में ही प्रसव से पहले मौत हो गई। बच्चे की मौत होने पर साथ आए परिजनों ने कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुरेश राम की आंखें खुली और उन्होंने बीडियो प्रदीप कुमार दास के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास करते हुए औपचारिकता बस आरोपी दोनों नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वही पीड़ित परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों नर्सों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय ने किया फैसला सुरक्षित
-
5 arrested with illegal liquor: आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित अवैध शराब सहित पांच किए गिरफ्तार
-
इलाज के बहाने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अज्ञात काउंसलर पर 1,70,000 रुपए ठगी का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
-
महिला सहित दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर, किया आत्महत्या (Sucide) का प्रयास
-
अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल Bike accident
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb