Jammu kashmir news सेना में शामिल हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों सहित 3 हुए घायल

1683198725947

Jammu kashmir news- दुर्घटनाग्रस्त ध्रुव हेलीकॉप्टर ऑपरेशन मिशन पर उड़ान भर रहा था/ सैन्य अस्पताल ले जाए गए घायल अधिकारियों का उपचार जारी है।-

जम्मू / कश्मीर( द एंड टाइम्स न्यूज़) 4 मई 2023
माह मार्च से लेकर अब तक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की यह दूसरी घटना आज एक बार फिर सामने आई है। इससे पूर्व 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। जब उड़ान के समय एटीसी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था । इस दुखद हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी तथा मेजर जयंता-ए की दुखद मौत हो गई थी । उस समय दुर्घटना होने के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए गए थे । किंतु आज फिर अचानक जम्मू क्षेत्र के किश्तवाडा से दूर स्थित क्षेत्र में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।दी गई जानकारी के अनुसार जिस समय यह घटना घटी ,उस वक्त इस हेलीकॉप्टर में यो पायलट तथा एक टेक्नीशियन सवार थे। यह सभी तीनों सैन्य अधिकारी घटना में जख्मी हो गए हैं । दुर्घटना का पता लगते ही तत्परता से सभी घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर ले जाया गया । दुर्घटना के संबंध में सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुरुवार को करीब 11:15 बजे ऑपरेशन मिशन पर रवाना हुआ ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटना की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर के पायलटों ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल( एटीसी) को तकनीकी खराबी आने की सूचना दी थी। इसके तुरंत बाद बचाव अभियान दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया और जल्द ही सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इस घटना की भी जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। उधर तीनों घायल सैन्य अधिकारियों का उधमपुर सैन्य अस्पताल में सघन उपचार जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes