कसौली / हिमाचल प्रदेश 29 मार्च 2022
भारतवर्ष में हिमाचल प्रदेश एक ऐसा प्रांत है। जो अपनी प्राकृतिक छटा के साथ ही धार्मिक तीर्थ स्थलों तथा पर्यटन के लिए पूरे विश्व में पहचान रखता है । प्रदेश का अधिकांश भाग ऊंची -ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है। सीमावर्ती पर्वत की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर सी विछी रहती है । यहां के दर्शनीय ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए पूरे देश के साथ ही विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में आते रहते हैं। पर्यटकों के आने से यहां के स्थानीय निवासियों को जहां रोजगार का अवसर मिलता है। वही राजस्व में भी काफी बढ़ोतरी होती है। हिमाचल प्रदेश के तीर्थ स्थलों में से जनपद कसौली के कस्बा परवाणू में स्थित मां शीतला देवी का मंदिर ,देवी भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है । आज के दिन प्रतिवर्ष यहां आस्थाबानो की भारी भीड़ आती है ।आज भी देवी पूजन अर्चन के लिए यहां स्थानीय कस्बा के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पुरुष महिलाएं तथा बच्चों की भारी भीड़ सैलाब के रूप में देवी मंदिर परिसर में प्रातः से ही पहुंचना शुरू हो गई थी। भक्तों ने यहां की मान्य परंपरा के अनुसार देवी गीत गाते हुए भजन पूजन के साथ हवन आदि धार्मिक रस्म युक्त वातावरण में मां शीतला देवी की प्रतिमा के सामने मत्था टेक कर आराधना की। भक्तों ने पूजन अर्चन के साथ मां के चरणों में श्रद्धा भाव के साथ नमन कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए मां के जयकारों के साथ उद्घोष किया। उमड़ी भीड़ द्वारा देवी गीतों के साथ उठ रही संगीत की ध्वनि से पूरे क्षेत्र का वातावरण देवी भक्तिमय हो गया था। एक साथ उमड़े आस्था के सैलाब की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त रूप से पुलिस व्यवस्था की गई थी। यहां आने वाले भक्त दुपहिया वाहनों के अलावा चौपहिया वाहनों से भी आ रहे थे। वाहनों के आने जाने के कारण यहां के सभी मार्गो पर जगह- जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही थी । इसके बावजूद भी यहां आने वाले भक्त जाम के हटते ही दर्शन की लालसा में लगातार आगे की ओर बढ़ते जा रहे थे। पूरे दिन मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। प्रसाद का वितरण जारी रहा। भक्तों ने प्रसाद का वितरण भी किया और श्रद्धा से देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस देवी मंदिर पर आकार सच्चे हृदय से जो भक्त कामना करता है। उसकी अभिलाषा मां शीतला अवश्य पूरी करती है।
रिपोर्टर -ब्यूरो चीफ, हिमाचल प्रदेश, कुलदीप यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct