Delhi news भारत बांग्लादेश सीमा पर जमीन से मिली जवानों को आहट खुदाई कर देखा तो दिखाई दिया अलग सा नजारा

b4bc3b6dca7cf1e6bd919c939c57db11b21e1049082c983f3b7c7e746c954e5f.0

Picsart 25 01 24 15 35 45 241

Delhi news – खुदाई में बंकरों से कीमती दवाइयों के अलाबा अन्य बस्तुओं का मिला भंडार
साभार : –
दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
India-Bangladesh:
भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज ने बांग्लादेश की सीमा पर जमीन के अंदर से गुप्त बंकर खोज निकाला है. विशाल आकार के इन बंकरों में करोड़ों की कीमत की दवाएं और अन्य वस्तुएं पकड़ी गई हैं. सेना ने उस क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

Picsart 25 01 24 15 40 04 058
हाइलाइट्स : –
बीएसएफ ने सीमा पर तीन गुप्त बंकर खोजे.
सीमा पर मिले बंकरों में प्रतिबंधित कफ सिरप की लाखों बोतलें मिलीं.
सेना ने तस्करी रोकने के लिए सीमा पर सर्च अभियान जारी.।

Picsart 25 01 24 15 42 11 302
India-Bangladesh: भारत बांग्लादेश के बीच रिश्तों में लगातार खटास बढ़ती जा रही है. पिछले साल बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ कर भारत में शरण लिया था. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार बनी. तब से भारत के साथ रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. वहां, अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहा है.

Picsart 25 01 24 15 44 54 079

वहीं, बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध प्रवेश चिंता की विषय बनी हुई है. तस्कर भारत से भी मवेशी के साथ सामानों की तस्करी करते रहते हैं. भारत अवैध प्रवेश और तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सीमा पर जमीन के अंदर तीन बंकर मिला है. सेना के जवान को ये बंकर बगीचे से मिले हैं. -भारत-बांग्लादेश में बढ़े टेंशन के बीच बीएसएफ बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

Picsart 25 01 24 15 47 29 596

भारतीय सेना बॉर्डर पर बाड़ लगाने की काम कर रही थी. बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) इसका विरोध करने लगी. बीजीबी ने भारत पर भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय समझौता के उल्लंधन का आरोप लगाया. लेकिन, उसके मंसूबों पर शक तक होने लगता है, जब सीमा पर स्थित नादिया जिले के एक गांव से एक नहीं…. एक साथ तीन बंकर मिलते हैं।

Picsart 25 01 24 15 49 11 185
ये बंकर भारत के जवानों को चकमा देने और तस्करी के उद्देश्य से बनाए गए थे. हालांकि, जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
Picsart 25 01 24 15 52 41 046
बीएसएफ ने एक गुप्त सूचना पर नादिया जिले के माजदिया गांव के एक बगीचे में सर्च ऑपरेशन चलाया. नादिया के माजदिया में बांग्लादेश की सीमा के पास जमीन के नीचे तीन बंकर मिलने से हड़कंप मच गया.बीएसएफ ने इन बंकरों के अंदर से प्रतिबंधित कफ सिरप की लाखों बोतलें बरामद कीं.शुक्रवार को ये तीनों बंकर बांग्लादेश की सीमा से लगे मजदिया में एक बगीचे के अंदर से बरामद किए गए. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि माजदिया सुधिरंजन लाहिड़ी कॉलेज के पास एक बगीचे के अंदर से जमीन के नीचे ये तीनों बंकर बनाए गए थे।

Picsart 25 01 24 15 57 06 279

सीमा रक्षकों का मानना है कि प्रतिबंधित कप सिरप की बोतलें बांग्लादेश में तस्करी के इरादे से लाई गई थीं लेकिन अब, चूंकि बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी है, इसलिए तस्करों के लिए इनकी तस्करी करना संभव नहीं है।

IMG 20250124 WA0197

शायद इसीलिए पेट भर कफ सिरप की बोतलें बंकरों में छिपा दी जाती हैं. बीएसएफ यह तलाश करने में जुट गई है कि क्या उस बगीचे या आसपास के इलाके में ऐसे कोई और गुप्त बंकर हैं इसके अलावा, पुलिस ने तस्करी गिरोह के उन सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है जिन्होंने बंकर बनाया था या प्रतिबंधित सिरप लाए थे. ॥

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

IMG 20250124 WA0195

Picsart 25 01 24 16 03 49 730

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes