नामीबिया से आयात चीतों से शुरू की मन की बात में पीएम मोदी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम के नाम समर्पित करने का किया ऐलान

image editor output image208966528 1664089931125

(साभार )
नई दिल्ली -द एंड टाइम्स न्यूज़- 25 सितंबर 2022
साल के हर महीने के अंतिम रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चिर परिचित रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “में देशवासियों से मुखातिब होकर उन्हें कुछ न कुछ नया बताने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही दिन आज का था। मन की बात का यह 93 बाँ संबोधन था। इसमें उन्होंने हाल ही में नामीबिया से भारत लाए गए चीतों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल के बाद देश में चीतों की वापसी हुई है। पिछले दिनों इन चीतों ने हमारा ध्यान आकर्षित किया और इन लाए गए चीतों के बारे में देश के बड़े-बड़े मीडिया चैनलों तथा वेनरों ,समाचार पत्रों ने इसे उपलब्धि बताते हुए देशवासियों के खुश होने के समाचार प्रचारित तथा प्रकाशित किए । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में एलान किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह(Sahid Bhagat Singh) के नाम पर रखा जाएगा। यह फैसला भगत सिंह की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। उनकी जयंती 28 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं पीएम ने कहा कि, ‘आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिन्तक और महान सपूत दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इसीलिए, उन्होंने ‘एकात्म मानवदर्शन’ और ‘अंत्योदय’ का एक विचार देश के सामने रखा जो पूरी तरह भारतीय था। दीनदयाल जी के विचारों की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी-बड़ी उथल-पुथल को देखा था।‌ पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सभी प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को और अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह इसलिए भी खास है। क्योंकि आज हमारा पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, और ऐसे में हम सभी देशवासी आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य शत -प्रतिशत पूरा करने के लिए भी संकल्प बंध्द हैं। हमारी यही लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मनिर्भर भारत की साकार होती कल्पना ही सच्चे अर्थों में उन महान राष्ट्रभक्त ,आजादी के सच्चे दीवानों को सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह / यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes