Delhi news साभार –
दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
23 अक्टूबर 2024,
इसराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जाने वाले हाशिम सैफ़िद्दीन को मार दिया है.पिछले महीने हसन नसरल्लाह भी इसराइली हमले में मारे गए थे.इसराइली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक़ सैफ़िद्दीन को तीन सप्ताह पहले एक हवाई हमले में मारा गया. आईडीएफ ने कहा है कि हाशिम सैफ़िद्दीन लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में एक हवाई हमले में मारे गए हैं.
हालांकि हिज़्बुल्लाह ने सैफ़िद्दीन के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. नसरल्लाह को 27 सितंबर को बेरूत में मारा गया था.हिज़्बुल्लाह के अधिकारियों ने कहा था कि 4 अक्टूबर को बेरूत के एयरपोर्ट के नजदीक हवाई हमले के बाद उनका सैफ़िद्दीन से संपर्क टूट गया था.जबकि अमेरिकी मीडिया ने इसराइली अधिकारियों के हवाले से कहा था कि सैफ़िद्दीन उनकी बमबारी के निशाने पर हैं.उस रात भारी बमबारी ने पूरे बेरूत शहर को हिला दिया था. सुबह तक शहर से धुएं के गुबार उठ रहे थे.मंगलवार को आईडीएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि सैफ़िद्दीन को अली हुसैन हज़ीमा के साथ मार दिया गया है.हज़ीमा को हिज़्बुल्लाह के इंटेलिजेंस मुख्यालय का कमांडर बताया गया है.आईडीएफ ने कहा है कि बेरूत में हिज़्बुल्लाह के प्रमुख इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमला करके हज़ीमा को मारा गया. आईडीएफ ने ये भी कहा है कि सैफ़िद्दीन ‘वर्षों से इसराइल के ख़िलाफ़ आतंकवादी हमले’ करते आए थे. वो हिज़्बुल्लाह में केंद्रीय स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया में भी शामिल रहते थे.आईडीएफ के ट्वीट में कहा गया है कि हाशिम सैफ़िद्दीन हिज़्बुल्लाह की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के प्रमुख थे. जबकि अली हुसैन हज़ीमा हिज़्बुल्लाह के इंटेलिजेंस मुख्यालय के कमांडर थे. इसराइली सेना ने बताया कि इन लोगों को लगभग तीन सप्ताह पहले दाहिया में मारा गया.हाशिम सैफ़िद्दीन हिज़्बुल्लाह के सबसे बड़े सैन्य-राजनीतिक फोरम शूरा काउंसिव के सदस्य भी थे.
सैफ़िद्दीन नसरल्लाह के कज़िन यानी रिश्ते के भाई थे. उन्होंने ईरान में धार्मिक शिक्षा ली थी.उनके बेटे की शादी ईरान के सबसे ताकतवर सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की बेटी से हुई थी.
इससे पहले 27 सितंबर को हिज़्बुल्लाह के सर्वोच्च नेता हसन नसरल्लाह को मारने के बाद इसराइल सेना ने ट्वीट कर कहा था, ” हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएंगे.”
हालांकि .इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कह रखा है कि अगर हिज़्बुल्लाह इस विवाद में दूसरा मोर्चा खोलता है तो उसको ‘अकल्पनीय’ जवाब दिया जाएगा. ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct