Delhi news साभार : –
दिल्ली 14 जून2024 ( द एंड टाइम्स न्यूज )
केंद्र सरकार हर महीने देश के करोड़ों लोगों को जन वितरण प्रणाली (PDS) के अर्तगत् फ्री में राशन मुहैया कराती है। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अभी तक अपने आधार को राशन कार्ड या खाद्य सब्सिडी खाते से नहीं जोड़ा है तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने PDS के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए समय सीमा तीन महीने बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि आपको फ्री में राशन मिलता रहेगा।
*राशन कार्ड को आधार से जोड़ना है जरूरी*
फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट (केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग) की ओर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब 30 सितंबर 2024 तक लाभार्थी राशन कार्ड या फूड सब्सिडी अकाउंट को आधार से लिंक करा सकेंगे। पिछली अधिसूचना में इसके लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। अधिसूचना के अनुसार तय समय में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा या जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है उन्हें इसके लिए आवेदन कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर फ्री में राशन नहीं मिलेगा।
*किया जा रहा प्रोत्साहित*
राशन कार्ड को आधार से जोड़ना जरूरी है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया था। फ्री राशन लेने के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी (E-KYC) करवानी होगी। सरकार ने इस योजना में कई गड़बड़ी न हो और जरूतमंद को समय पर राशन देने के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। लाभार्थियों को नई समयसीमा तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आप अपने पास की राशन की दुकान पर जाकर अपने आधार को राशन कार्ड के साथ लिंक करा सकते हैं।
*क्यों केवाईसी है जरूरी*
राशन कार्ड की E-KYC करवाने के लिए आपका आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। उसमें दर्ज बायोमेट्रिक डिटेल के हिसाब से राशन कार्ड अपडेट किया जाएगा। यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो आपको पहले उसे अपडेट करवाना होगा। राशन कार्ड केवाईसी के लिए राशनकार्ड धारक परिवार के मुखिया सहित सभी लोगों की बायोमेट्रिक केवाईसी जरूरी है। केवाईसी के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर बताना होगा।
परिवार के जिन-जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में है, उन सबको अपनी ऊंगलियों की छाप देनी होगी और आधार नंबर दर्ज कराना होगा। केवाईसी फ्री में होती है। मान लीजिए, यदि किसी परिवार के राशन कार्ड में कुल 6 सदस्यों के नाम हैं और कोई एक सदस्य फिंगर प्रिंट नहीं देता है यानी वो केवाईसी नहीं कराता है तो ऐसी स्थिति में उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा और बाकी सदस्यों के नाम से राशन मिलता रहेगा। इस तरह 6 की जगह 5 सदस्यों को ही राशन मिलेगा। इसलिए राशन कार्ड की E-KYC करना जरूरी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct