सदैव से ही भारत की गुरु परंपरा रही है सर्वमान्य

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2022
आज भारत देश की पुनीत एवं सर्वमान्य गुरु परंपरा के अवसर पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ गुरु पूजन करते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। कहीं गोष्ठियों के माध्यम से, तो कहीं भंडारा आयोजित कर, तो कहीं हवन पूजन के साथ गुरु महिमा को नमन किया गया। इस पुनीत अवसर पर कायमगंज में ~विश्व गुरु भगवान व्यास की पूजा अर्चना के साथ विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर कायमगंज में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा की वेद व उपनिषदों का वर्गीकरण की व्याख्या तथा 18 पुराणों की रचना का श्रेय भगवान व्यास को जाता है। महाभारत विश्व का सबसे विशाल महाकाव्य है। गीता की लोकप्रियता का किसी भी भाषा में आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं है। श्रीमद् भागवत सनातन धर्म समाज की आस्था का आधार ग्रंथ है। गीतकार पवन बाथम ने कहा की गुरु की महिमा अनंत है।

 

Picsart 22 07 13 18 20 38 538

 

भारत की गुरु परंपरा सर्वमान्य रही है। लेकिन आजकल भौतिकता की आंधी में यह परंपरा उड़ गई है। गोष्ठी में अहिवरन सिंह गौर, जेपी दुबे, शिव कुमार दुबे आदि ने सहभागिता की। वही नगर के मोहल्ला पटवली , पानी टंकी रोड परिसर पर संस्कारी युवाओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन पूजन करते हुए ,गुरु को नमन किया ,और इसी के साथ चावल तथा बेसन का स्वादिष्ट व्यंजन भंडारे में तैयार कराने के बाद श्रद्धालुओं को पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ वितरित करते हुए प्रसाद के रूप में ग्रहण कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध अग्रवाल ,विनय कुमार, पुस्सी अग्रवाल, अनिल कुमार स सहित अन्य उत्साही युवा पूरी तल्लीनता से लगे हुए दिखाई दे रहे थे । इसी तरह कंपिल, शमशाबाद तथा नवाबगंज के अतिरिक्त कई स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक संपन्न हुआ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes