– अकेले कायमगंज क्षेत्र में रजिस्टर्ड कराई गई सैकड़ों फर्जी फर्मो के नाम से माल भेज कर की जा रही करोड़ों की, कर चोरी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2022
जीएसटी टीम ने आज प्रोपराइटर तारिक खान के मोहल्ला चौक गांव मऊरशीबाद स्थित मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की तंबाकू गोदाम पर छापा मारा ।टीम को उनकी गोदाम में न तो माल मिला, और ना ही तंबाकू उद्योग से संबंधित कुटान आदि का कोई काम होता हुआ मिला। यहां तक की फर्म स्वामी भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे । जीएसटी टीम को उनके भाई ने अपने स्तर से थोड़ी बहुत जानकारी उपलब्ध कराई । जीएसटी टीम के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया कि अभी .2 – 4 दिन पहले ही इस फर्म द्वारा भेजे गए माल के दो ट्रक बुलंदशहर में पकड़े गए थे। उन ट्रकों में जो तंबाकू का माल लोड था। उसे तंबाकू का चूरा व दूसरा घटिया माल दर्शाकर, जिसकी कीमत 07 या 08 रुपया प्रति किलो से छोटे-छोटे बिल बनाकर माल के साथ भेजे पाए गए थे। जबकि कमिश्नर के अनुसार माल की वास्तविक कीमत लगभग 70 से 80रु० प्रति किलो की थी। इसलिए कुल मूल्यांकन ₹2000000 ट्रक के हिसाब से माल की कीमत लगभग 40 लाख रुपया बनी। उस हिसाब से पकड़े गए ट्रकों के माल की लगभग 16 लाख रुपया पेनाल्टी जमा कराई गई। असलियत जानने के लिए आज फर्म की दर्शाई गई स्थित वाली जगह पर छापा मारा गया । तो यहां कोई काम होता हुआ नहीं पाया गया। टीम के अनुसार इससे यह पता चलता है कि वास्तव में फर्म धरातल पर काम न करके इसी तरह माल भेज कर।- कर चोरी करती चली आई है। क्योंकि इनके पूरे साल का टर्नओवर भी पकड़े गए माल के हिसाब से बहुत कम होने की स्थिति भी इस फर्म की इसी असलियत को उजागर कर रही है। छापामार टीम में असिस्टेंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति के अलावा एसी एसआई चरनसिंह, एसी अतुल ,,सीटीओ गणेश यादव ,सीटीओ अभिषेक मिश्रा ,सहित अन्य और अधिकारी तथा पुलिस बल साथ में था।

इनसेट:- रजिस्टर्ड फर्जी फर्मो के माध्यम से हर रोज की जाती है कायमगंज में करोड़ों की कर चोरी,
चाहे जीएसटी की कर चोरी हो, या फिर मंडी समिति का राजस्व मंडी शुल्क, इसकी चोरी करने के नए-नए तरीके अपनाकर लोग कर चोरी करने से बाज नहीं आते। आज जिस फर्म पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर कर चोरी के साथ ही उसकी असलियत उजागर की वह कोई अकेली और अजूबा उदाहरण की फर्म नहीं है । यदि वास्तव में देखा जाए तो अकेले कायमगंज में सैकड़ों फमें अलग- अलग नाम से फर्जी रूप से रजिस्टर्ड है 1- 1 व्यक्ति अलग-अलग नामों से दर्जनों फर्में रजिस्टर्ड कराकर तंबाकू का धंधा करना दिखाकर करोड़ों की कर चोरी का खेल बैठे-बैठे खेल रहा है। इन फर्जी कारोबारियों द्वारा जो माल बाहर भेजा जाता है । उस माल के साथ ई बे बिल की जगह कर चोरी करने के लिए छोटे-छोटे बिल भेजे जाते हैं। इतना ही नहीं एक ट्रक में जो माल लोड होकर जाता है । उसकी कीमत घटिया माल दर्शा कर ₹5 से ₹7 प्रति किलो बिल में अंकित की जाती है। जबकि वास्तव में भेजे जाने वाला माल औसत ₹60 से ₹80 प्रति किलो वाला होता है। इस तरह जिस माल की कुल कीमत तकरीबन 15 लाख रुपया से 20 लाख रुपया बनती है। उसके बिल ट्रक के साथ 02 लाख से 3 लाख रुपए के बनाकर संलग्न किए जाते हैं। इस तरह यहां कायमगंज से बाहर भेजे जाने वाले माल के ट्रकों की औसत संख्या 20 से 30 ट्रक प्रतिदिन बताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीएसटी टीम द्वारा मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के दो ट्रकों से 16 लाख रुपया पेनल्टी जमा कराई गई। तो 20 ट्रकों से भेजे जाने वाले माल पर कर चोरी करने वाले हर रोज लगभग 3 से 4 करोड़ रुपया प्रतिदिन की जीएसटी कर चोरी का खेल खेल रहे हैं। इसके अलावा लाखों रुपए का मंडी शुल्क राजस्व भी पूरी तरह नुकसान में पहुंच रहा है। इस धंधे में सामान्य तंबाकू व्यापारी ही नहीं, कायमगंज क्षेत्र की बहुत सी नामचीन हस्तियां भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है । एक मोटे अनुमान के तौर पर तंबाकू के लिए नगर के अतिरिक्त इसके पड़ोसी ग्रामीण क्षेत्र गांव का मोहल्ला गढ़ी, लालबाग, कटरा, गंगादरवाजा, कुबेरपुर, कायमगंज सराय अगहत रोड आदि स्थानों पर तंबाकू कारोबारियों ने बड़ी संख्या में गुप्त तंबाकू गोदामें बना रखी है। जहां से इसी तरह का धंधा करके करोड़ों रुपए की कर चोरी फर्जी बिलों के माध्यम से लगातार किए जाने की आम चर्चाएं सुनी जा सकती हैं ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct