टप्पेबाज ने अधिवक्ता की जेब से नकदी तथा आधार कार्ड उड़ाया

IMG 20220601 WA0065 3

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 जुलाई 2022
अधिवक्ता बृजेशकुमार पाल पुत्र लल्लूलाल पाल निवासी ग्राम लखनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की वह 7 जुलाई 2022 को समय करीब दिन के 10:00 बजे रोज की भांति मुंसिफ कोर्ट कायमगंज जा रहा था। सड़क मार्ग पर स्थित गांव मुबारकनगर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मोटरसाइकिल से रोका और कहा कि आप हमारे एक व्यक्ति को सीपी तिराहे तक लिए जाएं और वहां खड़ी एंबुलेंस के पास छोड़ देना। अधिवक्ता ने लिफ्ट देते हुए उस अज्ञात व्यक्ति को अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया और चल दिए। अधिवक्ता का कहना है कि पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी दाहिनी जेब काटकर उसमें रखे 5 हजार रुपया नकद तथा आधार कार्ड पार कर दिया। थोड़ा आगे चलकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उसे देखते ही पीछे बैठे व्यक्ति ने कहा कि मुझे यही छोड़ दो। उसी समय मैंने अपनी कटी हुई जेब देखी और उन दोनों से कहा, इस पर दोनों अज्ञात व्यक्ति मेरे साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे । यह नजारा देखकर मौके पर काफी लोग आ गए ।मौका पाते ही दोनों अज्ञात व्यक्ति गांव प्रेमनगर की ओर भाग गए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर धारा 379- 323- 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes