संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Picsart 22 07 06 18 58 26 177

कंपिल / फर्रुखाबाद 6 जुलाई 2022
शराब वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है। जो शराब पीने वाले को या तो एकदम मौत के घाट पहुंचा देता है, या फिर कुछ समय के बाद हर रोज तिल -तिल कर मरने को मजबूर करता है। लेकिन फिर भी सुरा प्रेमी शराब का सेवन करने से परहेज नहीं करते । खैर जो भी हो आज थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पुरौरी में इसका एक दुखद: उदाहरण सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार यहां का निवासी अनवार पुत्र शमसुद्दीन कल अपनी ससुराल जनपद कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा अपनी पत्नी से मिलने गया था । ग्रामीणों के अनुसार वह आज सवेरे ही वहां से अपने घर पुरौरी वापस लौटकर आया था। घर आने के बाद वह अपने आवास से बाहर गया और थोड़ी देर बाद जब घर लौटा तो शराब के नशे में उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। लड़खड़ाते पैरों से वह अपने घर में जमीन पर गिर गया । उसकी बिगड़ती हालत देखकर परिजन उसे कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर तक चले उपचार के बाद अचानक उसकी मौत हो गई ।चिकित्सक तथा साथ आए लोग संभावना व्यक्त करते हुए कह रहे थे कि किसी न किसी तरह के मानसिक तनाव के कारण शायद मृतक अनवार ने शराब के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। वैसे उसके मुंह से शराब की दुर्गंध तो आ रही थी। लेकिन मौत का कारण कोई जहरीला पदार्थ है या फिर अपमिश्रित अवैध रूप से बिकने वाली कच्ची शराब का सेवन। यह बात तो निश्चित रूप से अभी नहीं कही जा सकती है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes