टेंट में लाइट लगा रहे मजदूर को लगा करेंट,दर्दनाक मौत

Picsart 22 07 03 21 32 43 262

कायमगंज फर्रुखाबाद 3 जुलाई 20-22
शादी समारोह में लगे टेंट में लाइट लगा रहे मजदूर की बिजली से चिपक कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों द्वारा मजदूर को उठाकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कायमगंज के ग्राम नरैनामऊ मैं आज पप्पू गिरी पुत्र रामनिवास की बेटी की बारात आना थी। ग्राम झब्बू पुर निवासी राज टेंट हाउस के मालिक ब्रह्मानंद ने अपना टेंट एवं लाइट यहां लगाई थी। इसी टेंट पर कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राशिद उर्फ बबलू पुत्र फिदा हुसैन हाल निवासी मोहल्ला जटवारा उम्र 45 वर्ष लाइटिंग का काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह टेंट में लाइट लगा रहा था उसी समय अचानक टेंट में करंट आ गया जिस से चिपक कर वह छटपटाता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गांव के ग्रामीणों द्वारा राशिद उर्फ बबलू को घटनास्थल से उठाकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी शबाना तथा उसके बच्चे का रो रो कर बुरा हाल था। बताया गया है कि मृतक के दो बेटे तथा एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा अरशान 10 वर्ष उससे छोटा बेटा अरमान 8 वर्ष तथा बेटी फरहा 7 वर्ष है। मृतक की पत्नी शबाना ने बताया कि वह लोग मोहल्ला छपट्टी में रहा करते थे मकान को लेकर भाइयों के बीच व्यवस्था इसलिए वह अलग किराए के मकान में रह रहे थे आज सुबह राज टेंट पर काम करने के लिए गए थे। उसने यह भी बताया बबलू की शिवाजी की मूर्ति के पास साइक्लो की दुकान है बीच-बीच में वह टेंट का भी काम कर लिया करते थे। अस्पताल पहुंची पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई में छुट्टी हुई थी।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes