लाचार विधवा के दरवाजे पर दबंग नाली खोद कर भर रहे कीचड़ युक्त बदबूदार गंदा पानी

IMG 20220703 WA0022

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जून 2022
कैसी पारदर्शिता और कैसी कानून व्यवस्था ,यहां तो सब कुछ दबंगों की मर्जी से ही चलता हुआ नजर आ रहा है । इसका एक ताजा उदाहरण उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज एवं विकासखंड शमशाबाद के गांव दोषपुर मजरा कुआं खेड़ा में दबंगों ने नाली खोदकर यहां की निवासी लाचार एक विधवा रामवती पत्नी स्वर्गीय राम भजन के दरवाजे पर लाकर रोक दी। इस नाली में दबंगों के घर का तथा पड़ोसियों के घरों एवं मल मूत्र का कीचड़ युक्त बदबूदार पानी वहकर बेचारी विधवा के दरवाजे के सामने एकत्र हो रहा है। सोची समझी दबंग नीति के कारण जमा की जा रही गंदगी से जहां महिला के परिवार के सामने गंदगी की भीषण समस्या पैदा हो रही है । वही मोहल्ले तथा गांव में संक्रामक रोगों के पनपने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता । महिला ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र समस्या निस्तारण हेतु देते हुए अपनी पीड़ा का इजहार किया है। उसका कहना है कि दबंग व्यक्ति से जब वह नाली खोदकर गंदगी जमा कर ने से मना करती है, तो वह झगड़ा पर उतारु होकर उसे तथा उसके परिवार को मिटा देने की धमकियां देता है । रूधे हुए गले से आंखों में आंसू लेकर महिला ने बताया कि उसके पति के जीवित होने की अवस्था में दबंग ने पंचायत की थी, के अनुसार उसे यहां गेट लगाने का हक दिया था। गेट के सामने से नाली कभी नहीं निकाली जाएगी। यह करार भी पंचायत में हुआ था। लेकिन पति की मौत के बाद आज जब वह बेबस और लाचार है। तब दबंग श्रीचंद्र उसके परिवार के साथ दबंगई दिखाकर दरवाजे पर नाली खोद कर गंदगी जमा करा रहा है । पीड़ित ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान हेतु गुहार लगाई है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes