ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत ,परिवार में मचा कोहराम

IMG 20220702 WA0065

शमशाबाद फर्रुखाबाद 2 जुलाई 2020
अनियंत्रित टेक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय बाइक सबार की दर्दनाक मौत । मौत की सूचना के बाद घर परिबार में कोहराम । दुर्घटना स्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ी, टेक्टर चालक मौके से फरार होगया। सूचना पर देरी से पहुँची शमशाबाद थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा । पुलिया का निर्माण कराने वाले ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा इससे पूर्व में भी इसी स्थान पर एक बाइक सबार हुआ था टेक्टर दुर्घटना का शिकार एक छात्रा की मौत हो गयी थी मीठ जबकि बाइक चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से हुए थे घायल ।

 

 

IMG 20220702 WA0062

मृतक का फाइल फोटो

 

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर तराई निवासी अटल कुमार शाक्य उर्फ नन्हे पुत्र महेश चंद्र शक्य की उस वक्त सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जब अटल अपने बड़े भाई भीमसेन को शमशाबाद से छोड़कर बाइक द्वारा घर जा रहा था। घटना के संबंध में बताया गया है अटल कुमार पुत्र महेश चंद का भाई भीमसेन जिसने पुलिस परीक्षा की तैयारी की थी को परीक्षा के लिए चित्रकूट जाना था शनिवार की सुबह अटल भाई भीमसेन को छोड़ने के लिए बाइक द्वारा शमशाबाद गया जहां से वापस जाते समय ढाई घाट शमशाबाद मार्ग जहां ग्राम बिरिया डांडा के निकट निर्माणाधीन पुलिया जहा से गुजरते समय पीछे से अज्ञात टेक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाकर पीछे टक्कर मार दी जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार नाबालिक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया । दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई इसी बीच ट्रैक्टर चालक टेक्टर सहित मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा गंभीर हुए नाबालिक बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया ।आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेटे के सब पर ब्लाप करने लगे। म्रतक 6भाइयों में सबसे छोटा था क्रमशः राजू चरण सिंह भरत सिंह राजकुमार भीमसेन तथा अटल कुमार मृतक की एक बहन सोनम तथा मां सोमवती जो मृतक के शव पर दहाड़े मार कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रैक्टर चालक को कोस रही थी । दुर्घटना की सूचना के लगभग 1 घंटे बाद शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया । दुर्घटना के संबंध में शमशाबाद थाना पुलिस का कहना था म्रतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गयी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम रहे यह वही पुलिया है जिसका कई महीनों से एक ठेकेदार की देखरेख में निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही आक्रोश जताते हुए कहा कई महीनों से पुलिया का निर्माण कर रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री को समुचित स्थान पर नहीं रखा गया । सड़क के ऊपर ही निर्माण सामग्री डलवाई गयी जो शायद दुर्घनाओं का कारण रहा। पुलिया निर्माण के लिए सड़क के ऊपर लगाया गया ईटों का ढेर इसका प्रमाण है लोगों का कहना था अगर सड़क पर निर्माण सामग्री का ढेर नहीं लगाया गया होता तो शायद बाइक किशोर की दुर्घटना में मौत नहीं होती। एक तरफ सड़क के ऊपर निर्माण सामिग्री तो दूसरी तरफ अन्यबाहनो की आवाजाही परिणाम अनियंत्रित टैक्टर बाइक सबार से जा भिड़ा।

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes