कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 जुलाई 20-22
बंबा में डूब कर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम अपने साथी बच्चों के साथ खेल- खेल में बंबा के पास पहुंच गया था। जिसके बाद उसके साथी बच्चे बंबा में गर्मी के कारण घुसकर नहाने लगे। साथी बच्चों को देखकर 6 वर्षीय मासूम ने भी बंबा में छलांग लगा दी। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने डूबते हुए बालक को देख लिया। वहां मौजूद एक युवती ने छलांग लगाकर मासूम को बाहर निकाला और घटना की जानकारी तत्काल ही बंबा में डूबे मासूम के परिजनों को उसके घर जा कर दी गई। जिस पर परिजन गंभीर अवस्था में मासूम को सीएचसी कायमगंज लेकर आए ।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर लटूर नगर निवासी श्यामवीर कश्यप का 6 वर्षीय पुत्र शिवांश अपने साथी बच्चों के साथ आज दोपहर खेलने के लिए निकला। खेलते खेलते वह गांव के ही पास स्थित बंबा के पास जा पहुंचा। बंबा के पास पहुंचते ही शिवांश के साथ गए अन्य बच्चे भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए नहर में नहाने लगे। साथी बच्चों को देखकर शिवांश ने भी नहर में छलांग लगा दी । जिससे शिवांश गहरे पानी में डूब गया ।आनन फानन घटना की सूचना साथी बच्चों द्वारा शिवांश के परिजनों को दी गई ।जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा मासूम शिवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गयाi जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विपिन सिंह ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता श्यामवीर मेहनत मजदूरी करते हैं। वही मां सोनी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था । परिजन बच्चे का शव लेकर सीएचसी से घर चले गए। जहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। शिवांश कक्षा 1 का छात्र था। वह झब्बूपुर में ही जीवीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि इस घटना से लगभग 1 वर्ष पूर्व भी गांव के एक बच्चे के साथ भी इसी तरह डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई वर्षों में कई बच्चे बंबे तथा नहर में डूब कर मौत के गाल में समा चुके है। ग्रामीणों का कहना है की आबादी क्षेत्र के निकट नहर तथा बंबे की पटरियों पर कटीली बाढ़ लगानी चाहिए। जिससे कि नासमझ बच्चे इस तरह होने वाली दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे रहें।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct