पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध, जागरूकता अभियान की रैली निकाल दिया संदेश

IMG 20220701 WA0041

शमसाबाद फर्रुखाबाद 1 जुलाई 2022 पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने को नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद हुआ सख्त । कस्बे के व्यापारियों तथा आम लोगो को जागरूक बनाने के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में जागरूकता अभियान की रैली निकाल लोगों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा पकड़े जाने पर जुर्माना की कार्यबाही की चेतावनी दी गई। मालूम रहे उत्तर प्रदेश सरकार पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ एक साप्ताहिक अभियान चला रही है । जिसके तहत लोगों को पॉलिथीन से होने वाले संक्रमण तथा गंभीर बीमारियों होने के संबंध ने जागरूक किया जा रहा है । उन्हें यह भी बताया जा रहा है की पॉलीथिन के उपयोग से किसी की जान भी जा सकती है। इसके साथ-साथ प्लास्टिक जो 100 बर्षो तक नही गलती यहाँ तक कि पर्यावरण को प्रदूषित करती है । साथ ही नदी नालों में अधिकाधिक मात्रा में एकत्रित होने पर नालों को चोक कर देती है। जिससे जलभराव की स्थिति हो जाती है। कहीं-कहीं जलभराव के कारण गंदगी हो जाती है जहां गंदगी में पलने वाले जीवाणु जो आम लोगों को शिकार बना कर मौत का रास्ता दिखाते हैं। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्धारा चलाये जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत पिछले 3 दिनों से शमशाबाद क्षेत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ एक अभियान चलाकर व्यवसायियों तथा आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है । जागरूकता अभियान में उन्हें बताया जा रहा है पॉलीथिन का उपयोग बेहद खतरनाक है इसलिए वन टाइम पॉलीथिन का उपयोग छोड़ संक्रमण से बचें जन जागरूकता अभियान के तहत जगह-जगह कस्बे के व्यापारियों को जागरूक करते हुए आम लोगों को इसके दुष्परिणाम समझाते हुए नगर पंचायत सरकार के आदेशानुसार कृत संकल्पबत है । और नगर में रैली के जरिये व्यवसायियों तथा आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने बताया सरकार पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए कृत संकल्पबत है पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ इससे पहले भी कार्रवाई होती रही और आगे भी होती रहेगी। सभी दुकानदारों व्यवसायियों तथा आम लोगों को अवगत कराया गया। वे पॉलिथीन के विरुद्ध विकल्प अपनाएं उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । छापामारी के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा मालूम रहे पॉलीथिन का उपयोग बेहद खतरनाक है पॉलिथीन जो 100 वर्षों तक नहीं गलती जहां भी एकत्रित होती है वहां की जमीन को बंजर कर देती है। यहां तक की भूगर्भ हवाओं का आदान-प्रदान थम जाता है और अंदर ही अंदर भविष्य में विस्फोटक स्थिति हो जाती है । यही पॉलिथीन जो उपयोग के बाद बाहर फेंक दी जाती है जिसे जानवर खा लेते हैं । जिससे उनकी मौत हो जाती है पूर्व नगर पंचायत विजय गुप्ता ने बताया पेट की भूख मिटाने के लिए विचरण करने वाले आवारा जानवर अक्सर फेंकी गई पॉलिथीन खा जाते हैं। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रैली के माध्यम से सभी लोगों से अपील करते हुए कहा पॉलीथिन का उपयोग बंद करें जिससे समाज में गंदगी तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके । इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता सभासद राम लड़ेते हसन पाल कश्यप सभासद प्रतिनिधि जय सरन प्रजापति तथा नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद की लिपिक पवन कुमार आदि कमर्चारी मौजूद रहे।

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes