उदयपुर की घटना को लेकर प्रशासन ने भ्रामक पोस्टो व अनुचित टिप्पणियों से बचने की दी सलाह

Picsart 22 06 30 11 59 54 144

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 जून 2022
कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गौरव मिश्रा ने की। आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा द्वारा कहा गया की राजस्थान उदयपुर में हुए घटनाक्रम को देखते हुए उससे संबंधित भ्रामक पोस्टो व अनुचित टिप्पणियों से बचें। क्योंकि भ्रामक अफवाहों के कारण समाज में अशांति का वातावरण पैदा होता है । इसलिए ऐसे कृत्यों से दूर ही रहना चाहिए । बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम द्वारा सीओ साहब को अवगत कराया गया कि कायमगंज से रोडवेज बस वाले अलीगंज जैथरा ,धुमरी की सवारियां नहीं उठाते हैं। उनको किसी न किसी तरीके से मना कर दिया जाता है। प्राइवेट बसों के बंद होने के बाद जनता के लिए एक बड़ी समस्या हो गई है। शमशाबाद व कायमगंज से अलीगंज जाने के लिए सवारियों को ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड रहा है ,जो महंगा होने के साथ ही जोखिम से भी भरा हुआ है। टेंपो से अलीगंज पहुंचने के बाद ही बस मिलती है। टेंपो चालकों की मनमानी मानक से अधिक सवारिया बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं । पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री आलम ने तुरंत समस्या से एडीएम को अवगत कराया । एडीएम ने समस्या का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया ।बैठक में नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा विधानसभा कमेटी अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, महामंत्री अनुराग कौशल , मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, फहीम खान ,राजीव राजपूत ,रिंकू कौशल ,शिवराम राठौर, ऋषि प्रताप, अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना ,कन्हैयालाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes