तालाब की भूमि पर दबंगों का कब्जा निर्माण कार्य जारी

IMG 20220625 WA0083

शमसाबाद फर्रुखाबाद 25 जून 2022 तालाब की भूमि पर दबंगों का कब्जा निर्माण कार्य जारी । उधर मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को दबंगों ने गलीगलौज कर लाठी डंडो से दौड़ाया। पीड़ित महिला ग्राम प्रधान ने दबंग आरोपियों के खिलाफ तहसील दिवस कायमगंज में समाधान दिबस अधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर तालाब दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की। पीड़ित के अनुसार सरकार की मनसा के अनुरुप सुदृढ़ीकरण का कार्य जनहितो में कराया जाना अबश्यक है। जानकारी के अनुसार विकासखंड शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बसोला निवासी ग्राम प्रधान अंजू राजपूत ने गांव के मजरा ठाकुर नगला निवासी दबंग हरेंद्र सिंह पुत्र लटूरी लाल शिशुपाल पुत्र वीरपाल मदन पाल पुत्र बृजपाल तथा कन्हैया पुत्र सूरत पाल द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।जो गलत है ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में यह भी कहा 15 जून 2021 को क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो द्वारा पुलिस की मौजूदगी में तालाब की पैमाइश कराई गई थी । तथा दबंग आरोपियों को तालाब छोड़े जाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन अफसोस है आज तक दबंग आरोपियों द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा गया। आरोप है मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिक जब तालाब की खुदाई के लिए पहुंचे तो दबंग गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर आ गए और दबंगई का परिचय देकर श्रमिकों को भगा दिया गया। पीड़ित के अनुसार तालाब की खुदाई तथा मनरेगा के तहत तालाब का सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना जनहित में अवश्य है पीड़ित ग्राम प्रधान ने दबंग आरोपियों के खिलाफ एक बार फिर तहसील दिवस अधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर तालाब को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की।

 

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes