मुख्यमंत्री से मिलकर प्रशासन तथा पुलिस की शिकायत करेगा भारतीय किसान यूनियन[ भानु

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 जून 2022
भारतीय किसान यूनियन [भानु गुट] के पदाधिकारी रागिव हुसैन खाँ द्वारा किसान पंचायत के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल एटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने गया था ।जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनपद फर्रुखाबाद के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस की उपेक्षा पूर्ण कार्यशैली के बारे में अवगत कराया ।उन्हें बताया गया कि जिले के डीएम तथा एसपी तक किसानों का काम करने में रुचि नहीं लेते हैं। जनपद की तहसील तथा थानों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करना तो दूर की बात है ,उल्टे उनका उत्पीड़न खुलेआम हो रहा है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह भी बताया कि जिले के भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला प्रभारी मुन्ना लाल सक्सेना को 22 मई की रात लगभग 12:00 बजे थाना कायमगंज पुलिस के लोग बुलाकर ले गए और कोतवाली ले जाकर कहा कि तुम्हारे बेटे मिलन का मोबाइल चेक किया जाएगा। इस कार्यवाही के लिए कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा मोबाइल चेक किए जाने का निर्देश होने की बात कहकर उसके बेटे को मोबाइल सहित थाने बुला लिया और चेक करने के बहाने 9000 रुपया कीमत का मोबाइल थाना पुलिस के एस आई विनोद कुमार ने अपने पास रख लिया। सीओ कायमगंज द्वारा जांच के बाद मोबाइल वापस करने के लिए कहा गया । किंतु दरोगा ने मोबाइल वापस नहीं किया । इस संबंध में उनके संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार पुलिस से बात की , लेकिन फिर भी उनकी नहीं सुनी गई। किसान नेता रागिव खां के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि हमने 2022 के चुनाव में भाजपा का समर्थन करके सरकार बनवाई। जो अधिकारी भारतीय किसान यूनियन [भानु गुट] के पदाधिकारी की उचित मांग पर ध्यान नहीं देगा। उस पर निश्चित ही कार्रवाई होगी। किसान नेता ने कहा कि उनके आवास पर साप्ताहिक कथा का आयोजन है। इसके तुरंत बाद संगठन की समस्याओं को लेकर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट करेंगे। जिसके लिए समय निर्धारित किया जा चुका है , और उसी समय फर्रुखाबाद के अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा कर निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes