कलर्स विसर्जन के दौरान युवक की गंगा में डूब कर जलसमाधि

IMG 20220622 WA0059

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद 22 जून 2022 कथा भागवत की समाप्ति के उपरांत कलस विसर्जन के दौरान 20 वर्षीय युवक की जल समाधि। घटना के बाद घर परिबार में कोहराम पुलिस मौके पर गोताखोरों के सहयोग से घंटो की जाती रही खोज बीन। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना ग़ाफ़िया निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ शिवांकु पुत्र राजकुमार की उस समय जल समाधि हो गयी जब बो कथा विसर्जन के दौरान बुधबर को ग्रामीणों के साथ कलश विसर्जन यात्रा में भाग लेने के लिए हंसी खुशी के माहौल में ग्रामीणों के साथ ढाई घाट शमशाबाद गया था । बताया गया है आशीष के गांव में कथा भागवत का कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था । जिसमें सभी ग्रामीणों ने हंसी खुशी के माहौल में सहयोग किया था आखिरी दिन भंडारे के उपरांत कलस बिसर्जन यात्रा का प्लान बनाया गया था। सात दिवसीय कथा भागवत के कार्यक्रम के समापन के दौरान ग्रामीणों द्वारा हंसी खुशी के माहौल में ढोल नगाड़े की धुन पर युवा वाहनों के सहारे गाते बजाते हुए ढाई घाट शमसाबाद पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के उपरांत कलश विसर्जन की तैयारियां की गई थी । बताते हैं कलस विसर्जन के लिए आशीष कुमार तैयार हो गया और हाथों में कलश लेकर विसर्जन के लिए गंगा में घुसने लगा आशीष गंगा में गुसता ही चला गया। एक समय ऐसा आया जब गंगा की असीम गहराई ने आशीष को अपनी आगोश में ले लिया । बताया गया है पानी के बहाव में बह रहे आशीष ने बचने की काफी कोशिश की शोर भी मचाया गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आशीष पानी की असीम गहराइयों में बह कर विलुप्त हो गया। एक समय था जब गांव की महिलाएं हंसी खुशी के माहौल में ढोलक की थाप पर गंगा मैया के गुणों का गुणगान कर रही थी । रंग में भंग वाली कहावत चरितार्थ हो गई चारो ओर गम का नजारा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई कुछ लोगों ने आशीष को बचाने के लिए आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गोताखोर नाव के सहारे गंगा नदी में घुसे और काफी देर तक खोजबीन करते रहे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी जिस पर थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के सहयोग से आशीष की खोज की गई । मगर समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था वही मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोग सूनी सूनी आंखों से गंगा मैया की आराधना करते हुए आशीष के सकुशल बाहर आने की कामनाये कर रहे थे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes