जुएं के फड़ से छापा मारकर पुलिस ने 11 जुआडियों सहित एक लाख से अधिक रुपए नकद किए बरामद

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 22 जून 2022
जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी निवासी श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र नरबीर सिंह के मकान पर पिछले लंबे समय से जुआ का फड़ चल रहा था ।स्थानीय लोगों के अनुसार इस अड्डे की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से ही बखूबी थी। परंतु कुछ कारणों बस थाना पुलिस इस मामले को छुपा कर ही रख रही थी। किंतु जब इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को हो हुई । तो पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के सख्त निर्देशों के बाद आज इस जुए के अड्डे पर छापामारी हुई। इस अभियान में एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी ,सर्विलांस टीम प्रभारी जयप्रकाश शर्मा तथा एस०ओ० दिनेश कुमार थाना राजेपुर पर्याप्त पुलिस बल के साथ गांव राठौरी गोपनीय ढंग से पहुंचे। जहां उन्होंने घेराबंदी करके जुआ खेल रहे पेशेवर जुआरी एवं जुआ अड्डा संचालक श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र नरबीर सिंह निवासी राजेपुर राठौरी थाना राजेपुर के साथ ही जुआ खेलने वाले अनवार पुत्र मोहम्मद अली निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, मोहित तिवारी पुत्र संजीव तिवारी निवासी राजेपुर राठौरी, इकलाख़ पुत्र रहूफखां निवासी दौलतपुर चकाई थाना राजेपुर ,पंकज पुत्र धर्मपाल अल्लाहगंज शाहजहांपुर , सुमेर पुत्र रमेश अलीगढ़ राजेपुर, सतेंद्र पुत्र जगदीश अलीगढ़ राजेपुर, रामसनेही पुत्र खुशीराम कुसमापुर, राजेपुर ,योगेंद्र पुत्र प्रभु दयाल मोहदीनपुर राजेपुर, राजू पुत्र निर्मलदास भुर्जी अलीगढ़ राजेपुर, तथा बृजपाल पुत्र झम्मन लाल अलीगढ़ थाना राजेपुर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जुए के अड्डे एवं जुआरियों से जामा तलाशी के दौरान 119675 रुपए नकद तथा ताश की गड्डी बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने जुआरियों द्वारा आने-जाने में प्रयोग की जाने वाली 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की ।गिरफ्तार जुआरियों के विरुद्ध थाना राजेपुर में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद सभी का चालान कर दिया गया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes