भाजपा सरकार पर ईडी द्वारा राहुल गांधी का उत्पीड़न कराने का पार्टी जिला अध्यक्ष ने लगाया आरोप

Picsart 22 06 21 19 35 56 616

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद- फर्रुखाबाद 20 जून 2022 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ एवं जांच पड़ताल करने को भाजपा की साजिश बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। सरकार के इस रवैइए को पार्टी जनों ने जनतंत्र विरोधी भी बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा । सोमवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमशाबाद पहुंचकर केंद्र सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जो रबैया अपनाया जा रहा है। बो बहुत दुखद है व शर्मनाक है। हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ इनकम टैक्स को लेकर सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा जांच पड़ताल कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जो एक दुख का विषय है। उन्होंने कहा देश में कुछ ऐसे भी अमीर लोग जैसे अडानी अंबानी आदि हैं। जिन पर करोड़ों रुपया कर्ज था। मगर सरकार द्वारा उनका सारा कर्जा माफ किया गया। एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में उनकी गिनती होती है । जबकि देश का किसान गरीबी की चादर में सिमटता जा रहा है । सरकार सिर्फ एशिया के जाने-माने अमीर अडानी और अंबानी को महत्व दे रही है । सरकार द्वारा जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है वह जनतंत्र विरोधी एवं घोर निंदनीय है। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा पुलिस कार्यवाही की जितनी निंदा की जाए कम होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस सरकार द्वारा 70 वर्षों में जो विकास कार्य किए गए। बो विकास कार्य सराहनीय है। जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने तो कुछ किया ही नहीं सिर्फ दिखावा किया है। अमीरों की अमीरी बढ़ाई और गरीबों को गरीबी की खाई में जो झोंका। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से आज धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। उसके लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। कानून का हनन होने को लेकर युबाओ द्वारा जगह-जगह धरना प्रदर्शन आगजनी की घटनाओ को आजम दिया गया रहा है। उन्होंने कहा है इस तरह की कार्रवाई गलत है ।कानून को किसी को भी अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं, अगर कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेता है, वह गलत है, गलत कार्यो का विरोध हमें शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के माध्यम से करना चाहिए। जिससे सरकार को इसका आभास हो सके । उन्होंने यह भी कहा इनकम टैक्स को लेकर उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ सरकार के इशारे पर ई डी सीबीआई द्वारा जांच पड़ताल कराई जा रही है महार हमारे नेता निष्पक्ष हैं और हर कि बार जांच पड़ताल की कार्रवाई में सहयोग किया । उन्होंने कहा उनके नेता डरने वाले नहीं है। सरकार चाहे जो भी इस तरह की अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। वर्तमान समय भाजपा सरकार का है लेकिन याद रखना चाहिए आने वाला वक्त उनका भी हो सकता है आने वाले वक्त में ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। जिस तरह कार्रवाई की जा रही है।उसका बदला लिया जाएगा ।देश के किसानों की स्थिति बदहाल हो गई ।सरकार सिर्फ अमीरों का साथ दे रही है। गरीब लगातार महंगाई और कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। अन्न दाता किसान जिसके सहारे देश की रोजी रोटी चलती है। किसान धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है। लेकिन सरकार धरती के दूसरे भगवान को दमनकारी नीतियों से कुचल कर उनका अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रहते ऐसा होने वाला नहीं है । इसके लिए कांग्रेस को जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी दी जाएगी। लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अचानक खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमसाबाद पहुंचे कांग्रेसी नेता जिला अध्यक्ष मनोज गंगबार द्वारा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताए जाने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जो जिलाध्यक्ष के आक्रोश भरे वाक्यों को सुन रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अग्निपथ को लेकर घमासान मचा हुआ है। हकीकत में यह देश के नौजवानों के साथ धोखा है । सरकार को समझ लेना चाहिए जिन नौजवानों ने उन्हें चुनाव के दौरान कंधों पर बिठाया, उतारकर फेकना भी जानते है। समय आने पर यह साबित भी हो जाएगा।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes