अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरू हुई पूर्वाभ्यास के साथ तैयारी

IMG 20220619 WA0017

दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 जून 2022
नियमित योग से निरोग रहने का सबसे सरल उपाय और कोई नहीं है। इस समय योग के महत्व को समझाने तथा योगासनों के बारे में जानकारी देने के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम नगर के विद्या मंदिर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में किया जा रहा है। आजादी केअमृत महोत्सव समय पर 14 जून से 21 जून के मध्य योग सप्ताह का आयोजन इसी विद्यालय परिवार की ओर से किया गया है। जिसमें आए पतंजलि के योग प्रशिक्षक प्रभाकर जैन तथा जय किशन ने आज प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक उपस्थित लोगों को योग प्रशिक्षण दिया । आयोजित शिविर में योग क्रियाओं के साथ ही ध्यान ,प्राणायाम, आसान और समाधि के बारे में प्रशिक्षकों ने सरलता पूर्वक विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में पहुंचे उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला ने भी जीवन को रोग रहित बनाए रखने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को निरंतर शामिल बनाए रखने को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कुमारी सिल्की मिश्रा द्वारा अपनी 20 छात्राओं के साथ भाग लिया गया। विद्यालय प्राचार्य द्वारा आगंतुकों का धन्यवाद प्रेषित कर उनसे प्रतिदिन अपने जीवन में परिवार सहित योग को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश चंद्र, बलवीर सिंह गंगवार, अशोक अग्रवाल, पवन गुप्ता, रमेश रस्तोगी, r.s.s. से जितेंद्र रस्तोगी, व्यापारी नेता उमेश गुप्ता व अजय गुप्ता, अवधेश दिवाकर ,बालकृष्ण गुप्ता, सुधीर गुप्ता ,प्रोफ़ेसर कुलदीप आर्य ,डॉ श्याम मिश्रा ,अरविंद गोयल, राजेश अग्रवाल, रोवर्स रेंजर एन एस एस के लगभग 250 छात्रों सहित सभी लोगों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर योग करने की विधा का ज्ञान प्राप्त किया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes