एससी/ एसटी की झूठी रिपोर्ट निरस्त करने की मांग कर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

दानिश खान की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद 18 जून 2022
अध्यक्ष एवं सचिव रिवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील कायमगंज के निर्देशन में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा । सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि उनके संगठन सदस्य अधिवक्ता श्री कृष्ण द्वारा अवगत कराया गया कि 14 जून को उनके आवास में घुस कर मोहल्ला चिलाका निवासी विकास पुत्र सुनील कुमार ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को गलत नियत से दबोच कर उसका मुंह दबाया। जिसका विरोध करने पर विकास आदि द्वारा मारपीट की गई और विरोध स्वरूप अभियुक्त की मां द्वारा पेशबंदी के तहत अधिवक्ता श्री कृष्ण, अधिवक्ता विनीता पाल आदि एवं 20 -25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध झूठी प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध संख्या 202/ 2022 धारा 147, 148, 452 ,323, 504, 508

 

Picsart 22 06 18 17 49 21 619 1

 

भारतीय दंड संहिता 3(1)(घ)3(2)'(va}एस०सी०/एस०टी० के अंतर्गत कराई गई है। अधिवक्ताओं की मांग है की अधिवक्ता की ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और उल्टे उसी पर अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह बात न्याय संगत नहीं है। इसीलिए सभी अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है । उनका कहना है कि इसी कारण बस सभी अधिवक्ता गणों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निश्चय किया है । उनकी मांग है कि sc-st के अंतर्गत दर्ज झूठी रिपोर्ट तत्काल वापस लेकर निरस्त की जानी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में अधिवक्ता गण आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।वही ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ताओं के साथ घातक हमला तथा उसके परिवार की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे कि कोई मनचला दबंग भविष्य में किसी बेटी के साथ अभद्रता करने का साहस न जुटा सके। ज्ञापन अवसर पर संगठन सचिव सत्येंद्र सिंह, कुमारी विनीता एडवोकेट, वी डी यादव,अनीश खान, मनीष कुमार, सुधीर कुमार, सर्वेशकुमार गेंदनलाल ,जुनेद, धर्मेंद्र ,राजेंद्र आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes