पुर सुकून माहौल में अता हुई जुमे की नमाज , तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल

Picsart 22 06 17 17 42 51 025

दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 जून 20-22
जुमे की नमाज को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में आज हाई अलर्ट जारी किया गया था। जिसके चलते पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले हर कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी मोर्चा संभाले हुए थी। आज शुक्रवार को पूरे फर्रुखाबाद सहित यही नजारा कायमगंज में देखने को मिला। जहां नगर में पुलिया पुलगालिव पर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सोहराब आलम ,कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वही एडीएम तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने भी यहां पहुंच कर पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया। कायमगंज में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अता की गई। सब कुछ पुर सुकून माहौल में संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर की जामा मस्जिद के पास पुलिस विभाग के अलावा और विभागों के लोगों को भी ड्यूटी करते देखा गया। जुमे की नमाज 12:30 बजे शुरू हुई और 2:00 बजे तक कायमगंज की सभी मस्जिदों में अता की गई। आज जुमे की नमाज के अलावा अग्निपथ प्रकरण , जिसमें देश के कई प्रदेशों में युवा आंदोलनरत हैं। जिसका असर उत्तर प्रदेश के भी कुछ भागों में दिखाई देने लगा है। इसे लेकर भी प्रशासन काफी चौकन्ना था। लेकिन यहां जनपद फर्रुखाबाद के किसी भी भाग से अग्निपथ को लेकर प्रदर्शन या विरोध की कोई भी सूचना समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुई थी। वैसे भी जनपद फर्रुखाबाद में आंदोलन कभी भी अपवाद को छोड़कर हिंसक हुए ही नहीं और अपनी यही पहचान जनपद आज भी बनाए हुए हैं।

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes