दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज- फर्रुखाबाद 16 जून 2022
सीपी सभागार कायमगंज में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आज पांचबें दिन योगीराज भगवान कृष्ण की सुंदर मनभावन अत्यंत मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसे सुन सभागार में मौजूद भक्तगण भक्ति रस में विभोर हो आनंदित होते दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर बिहारी जी महाराज को 56 भोग भी लगाया गया। कथा का आयोजन स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें कथा वाचन वृंदावन धाम से पधारे विद्वान कथावाचक मधुर प्रिया शरण जी महाराज के मुखारविंद द्वारा किया जा रहा है। आज के कथा प्रसंग में भगवान बालकृष्ण की सुंदर लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसमें माखन चोरी लीला के माध्यम से बताया गया कि भगवान जीव के मन रूपी माखन को चुरा कर उसको अपनी भक्ति किस प्रकार प्रदान करते हैं। वही कालिया नाग के मद मर्दन की कथा को बताकर यह बताने का प्रयास किया गया की भगवान इसी का भी अभिमान नहीं रखते हैं। बे अभिमानियों का मद मर्दन अवश्य करते हैं। कथा में गाय की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि भगवान कृष्ण ने गौ सेवा का भाव रखते हुए स्वयं गाय चराई और सभी को गऊ सेवा करने का संदेश भी दिया । कथा अवसर पर आज ही गिरिराज पूजन का भव्य आयोजन भी किया गया । जिसमें प्रभु श्री कृष्ण ने गिरिराज पर्वत अपनी छोटी उंगली पर धारण कर समस्त ब्रज वासियों की बड़े ही अनोखे ढंग से सहजता पूर्ण रूप से रक्षा की। इसके तुरंत बाद भगवान गिरिराज को 56 व्यंजन भोग लगा कर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश अग्रवाल, डॉ मिथिलेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, रजनी गोयल, पवन गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, संजय बंसल ,महेश गुप्ता ,अमृता प्रिया ,प्रदीप गुप्ता ,अजय दुबे ,मनोज गुप्ता सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun