– आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपी के दबंग पिता को जमकर पीटा, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर
– सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुंचकर की शांति व्यवस्था कायम
कायमगंज /फर्रुखाबाद 15 जून 2022
अधिवक्ता श्री कृष्ण मूलनिवासी नगला चंपत थाना मेरापुर हाल निवासी मोहल्ला चिलाका कायमगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह तहसील परिसर स्थित अपने चेंबर में मौजूद था। उसी समय जिस मकान में वह किराए पर रह रहा है। मकान मालिक प्रसून पुत्र राजीव कुमार ने आकर उसे बताया कि अभी समय लगभग 1:30 बजे उसकी बेटी ऊपर छत वाले कमरे में सो रही थी ।उसी समय मोहल्ले के दबंग सुनील के मनचले बेटे विकास ने पड़ोसी तेजू के मकान से होते हुए घर में प्रवेश किया और छत पर सो रही उसकी बेटी का मुंह दबा लिया। गलत नीयत से आए विकास की बेजा हरकतों से लड़की की चीख पुकार सुनकर मैं ऊपर गया। तो मुझे आता देखकर विकास वहां से भाग गया। अधिवक्ता का कहना है कि सूचना मिलते ही वह अपने जूनियर अधिवक्ता कुमारी विनीता के साथ वहां पहुंचा और स्थित को देखकर विकास को फटकारा।

इसी बात पर विकास अपने पिता सुनील कुमार पुत्र रामसेवक तथा भाई आकाश एवं पड़ोसी तेजू व आशीष पुत्र राधेश्याम आदि के साथ ईटे ब सिलेंडर फेंक कर हमलावर हो गया। साथ ही इन लोगों ने धारदार हथियार चाकू से प्रहार करके मेरे ब मेरी जूनियर अधिवक्ता कुमारी विनीता के सिर आदि मैं घातक प्रहार किए।
इन लोगों ने हमला करके दांत भी तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य अंदरूनी चोटें भी आई है । अधिवक्ता ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के साथ ही घायल सहायक अधिवक्ता का डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की।
-इनसेट:- इस गंभीर प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी विकास को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया गया। वहीं उसके दबंग पिता सुनील को पूछताछ के लिए कस्बा पुलिस चौकी लाया गया था। उसी समय किसी ने यह अफवाह फैला दी की राजनैतिक सोर्स तथा अन्य तरह की पहल के चलते पुलिस सुनील को कुछ ही देर बाद बिना पूछताछ के ही लिए छोड़ देगी। जिसे सुनते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। उनका आक्रोश उस समय और बढ़ गया । जब अधिवक्ताओं ने बुरी तरह से घायल लहूलुहान अपने साथी अधिवक्ता कुमारी विनीता को देखा । जैसी स्थिति के चलते अधिवक्ता पता लगाने कस्बा पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां उनकी आरोपी सुनील से नोकझोंक होने लगी। इस पर अधिवक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने चौकी से बाहर निकलते समय गेट से आरोपी सुनील को खींच कर जम कर पीट दिया। किसी तरह पुलिस ने अधिवक्ताओं से सुनील को बचाकर फिर एक बार अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

इनसेट 0 2- जिला मुख्यालय पर किसी बैठक अथवा अन्य कार्य होने के कारण पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक तथा कस्बा चौकी इंचार्ज कायमगंज में मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पड़ोसी थानों की पुलिस भी बुला ली गई। इस तरह किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तहसील गेट से लेकर अस्पताल तक बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके तुरंत बाद सुनील की पत्नी सुमेरा देवी द्वारा एक तहरीर प्रस्तुत की गई। जिसमें उसने अपने पड़ोस के प्रसून के घर में रह रही दो लड़कियों जिनका नाम सुमेरा को ज्ञात नहीं था । इन पर उसने आरोप लगाया कि यह लड़कियां उस पर उसका घर जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहती है । बेचने का दबाव बनाते हैं। आज जब उसने मना किया तो दोनों लड़कियों तथा उनके साथ आए अज्ञात लोगों ने मेरे घर का मेन गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके पति को लाठी-डंडों तथा लात घूसों से मारा पीटा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घायल अधिवक्ता कुमारी विनीता तथा सुनील कुमार को चिकित्सीय परीक्षण तथा उपचार के लिए पड़ोस में स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया । जहां से महिला अधिवक्ता कुमारी विनीता एवं श्री कृष्ण का प्रथम उपचार तथा परीक्षण हो जाने के बाद दोनों को कोतवाली बुला लिया गया । जबकि समाचार लिखे जाने तक काफी गहमागहमी एवं तनावपूर्ण स्थिति के बीच सुनील कुमार का डॉक्टरी परीक्षण एवं उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी था।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun