संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद 11 जून 2022
सरकार एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग को लेकर चिंतित है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य से जुड़े करमचारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एक बार फिर गूँजी बीच रास्ते में एंबुलेंस के अंदर नवजात बालिका की किलकारी। एंबुलेंस चालक ने ई एमटी तथा आशा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा को सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा में रहने वाली नाजमा पत्नी नुरल हुसैन जो गर्व काल के अंतिम दौर से गुजर रही थी। गांव की आशा सरला देवी के जरिये प्रसूता को सुरक्षित प्रसब कराया जाना था। शनिवार की सुबह अचानक महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसकी सूचना आशा सरला देवी को दी गई । आशा द्वारा 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी गयी थी। सूचना के बाद जिस वक्त प्रसूता को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लाया जा रहा था। रोशनाबाद के निकट गुजरते समय अचानक प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा हुई और देखते ही देखते तड़पने लगी । इस नजारे को देख आशा बहू तथा प्रसूता की बहन सीमा घबरा गई । वही एंबुलेंस में ईएमटी श्याम सिंह ने एम्बुलेंस चालक वीरेंद्र सिंह ने महिला को सुरक्षित प्रसव कराया । प्रसव के दौरान बालिका के जन्म लेते ही एम्बुलेंस में किलकारियां गूंजने लगी । सुरक्षित प्रसव के बाद सभी ने राहत की सांस ली । आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए जच्चा बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में भर्ती कराया गया जहां उपचार के उपरांत जच्चा बच्चा को छुट्टी दे दी । गई उधर प्रसूता द्वारा एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया जाने की जानकारी जब आशा बहू से की गई मगर बात प्रसूता की बहिन सीमा से हुई। सीमा ने बताया गांव में किसी की मौत हो जाने के कारण देरी हो गई थी जब सुबह के वक्त एंबुलेंस के जरिए प्रसूता को लाया जा रहा था तो रास्ता अधिक खराब होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा प्रसूता की बहन ने यह भी बताया जिस वक्त एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य शमशाबाद के गेट पर पहुंची उसी दौरान प्रसूता ने एक कन्या को जन्म दिया। जबकि उपलब्ध कराई गई डिटेल के अनुसार प्रसूता ने चिलसरा शमशाबाद के मध्य रोशनाबाद के निकट 7: बज कर 45 मिनट पर बच्ची को जन्मा। फिलहाल एंबुलेंस में कन्या के जन्म के बाद जच्चा बच्चा के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। मालूम रहे गांव में गर्भवती महिलाओं की देखरेख का जिम्मा आशा बहू का होता है सुरक्षित प्रसव के।लिए एक दिन पहले ही निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जाता है लेकिन यहां तो काफी लापरवाही देखने को मिली इस लापरवाही में प्रसूता की जान को भी खतरा हों सकता था । क्योंकि एन वक्त पर एंबुलेंस को बुलाया गया था एंबुलेंस के चालक एमटी तथा आशा ने सुरक्षित प्रसव कराया सुरक्षित प्रसव होने पर सभी ने राहत की सांस लेकर कहा जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं इससे बड़ी राहत की बात और क्या हो सकती है इस तरह बीच रास्ते में एंबुलेंस में गुंजी नवजात कन्या की किलकारी।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct