ब्यूरो रिपोर्ट
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जून 2022
अनारक्षित पार्टी ने आज एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित जिसकी प्रति केंद्र सरकार को प्रेषित कर उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने प्रदेश तथा केंद्र सरकार का ध्यान जनहित से जुड़ी समस्याओं की और आकृष्ट करते हुए निराकरण की पुरजोर मांग की है।
पार्टी ने कहा है कि देश की आजादी के लगभग 75 वर्ष बीत चुके हैं और प्रदेश व केन्द्र सरकार के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।किन्तु लगभग आधी से अधिक जनता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जातीय
व धार्मिक आधार पर भेदभाव व अन्याय निरन्तर जारी है। सर्व विदित् है कि आपकी सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास रूपी ध्येय वाक्य के आधार पर सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार का दावा करती है ,तथा सम्पूर्ण जनता के लिये समान नागरिकता कानून की पक्षधर है ।किन्तु पुर्ववर्ती
सरकारों की भांति वोट बैंक बनाने के लिये शिक्षा, रोजगार एवं विभन्न कल्याणकारी योजनाओं में जातीय व धार्मिक आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देकर आरक्षित वर्ग के तुष्टीकरण में लगी हुयी है । जिससे अनारक्षित समाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे उसके अन्दर विशेषतः नौजवानों में अत्यन्त रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि सनातन धर्म के अधिकांश धार्मिक स्थल, मन्दिरों व ट्रस्टों पर सरकारी नियन्त्रण बना हुआ है। जबकि अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों पर किसी प्रकार का कोई सरकारी नियन्त्रण नहीं है। यह देश के बहुसंख्यक सनातन धर्म अनुयायियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। सवर्ण आयोग गठन की मांग कर कहा कि विभिन्न क्षेत्रों व वर्गों के लिए अनेक आयोगों का गठन किया गया जा चुका है। किन्तु आपके द्वारा पूर्व में घोषणा किये जाने के उपरान्त भी आज तक सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया गया जो कि सर्वथा अनुचित व अन्यायपूर्ण है।
. जातीय आरक्षण पर पार्टी का कहना है कि शिक्षा, नौकरी व सरकारी योजनाओं में वोट बैंक के राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिये न केवल निरन्तर जातीय आधार पर आरक्षण जारी है ।वरन् अनेक जातियों को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग में शामिल कराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ।जो कि अनारक्षित वर्ग की आधी से अधिक आबादी के साथ घोर अन्याय व अत्याचार है। ज्ञापन के चौथे बिंदु में दलित एक्ट पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर कहा कि इस कानून के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिये वर्ष 2007 की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार ने इस कानून में संशोधन कर प्रदेश में इसके अन्तर्गत गिरफ्तारी से पूर्व जांच किये जाने
का प्रावधान लागू कर दिया था । तत्पश्चात् माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में गिरफ्तारी से पूर्व जांच किये जाने का निर्णय दिया था। किन्तु आपकी पार्टी की केन्द्र सरकार ने वोट बैंक की खातिर संसद में उक्त आदेश को पलट दिया। जिसके कारण देश की लगभग 75 प्रतिशत आवादी इस कानून के दुरुपयोग के माध्यम से उत्पीडन व शोषण का दंश झेलने को
विवश है। विभिन्न उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कई बार इस कानून के दुरुपयोग के सम्बन्ध में स्पष्ट रूप से टिप्पडियां की जा चुकीं है,कि लगभग 80 प्रतिशत से अधिक मामले झूठे व फर्जी पाये गये हैं। इसके अतिरिक्त परशुराम जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किए जाने पर विरोध व्यक्त करते हुए पार्टी ने कहा है कि आपकी सरकार द्वारा अकारण ही भगवान परशुराम जी की जयन्ती पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया गया।
जबकि विभिन्न जाति धर्मो के महापुरूषों के जन्म ,निर्वाण दिवस पर अवकाश की पूरी श्रृंखला जारी है। आपके इस निर्णय से भगवान परशुराम जी के अनुयायियों की भावनायें अत्यन्त आहत हुयी हैं।
अनारक्षित पार्टी ने इस संबंध में 5 बिंदु रेखांकित करते हुए सरकार से तत्काल कार्यवाही करने की अपील करते हुए कहा है कि सनातन धर्म के सभी धार्मिक स्थलों को सरकारी नियन्त्रण से पूर्णतः मुक्त कराया जाये।. पूर्णत: सशक्त सवर्ण आयोग का तत्काल गठन किया जाये। विभिन्न क्षेत्रों में जातीय आधार पर आरक्षण को समाप्त कर बिना किसी भेदभाव के सभी
जाति, धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय के गरीबों व जरूरतमन्दो को आरक्षण प्रदान किया जाये। दलित एक्ट के अन्तर्गत संशोधन कर बिना जांच गिरफ्तारी पर पूर्व की भांति रोक लगायी जाये।भगवान परशुराम जी की जयन्ती के उपलब्ध में सार्वजनिक अवकाश की तत्काल घोषणा की जाये। योगी आदित्यनाथ से कहा है कि आप प्रदेश के मुखिया होने के साथ ही सनातन धर्म की अत्यन्त महत्वपूर्ण पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं ।अतः हमें आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि आप सभी प्रकार के मानवीय विकारों जैसे कांम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, राग, द्वेष आदि के वशीभूत नहीं हैं और बिना किसी भेदभव के निर्भीक होकर स्वयं कोई भी निर्णय लेने में पूर्णतः सक्षम हैं ।इसलिये हमें पूर्ण विश्वास है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुये आप हमारी उपरोक्त मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचारोपरान्त् अतिशीघ्र उचित निर्णय लेते हुये प्रभावी कार्यवाही कराने का कष्ट करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन रस्तोगी, परम मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश दुबे, वीरेश दीक्षित ,दुर्गेश शुक्ला आदि पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct