दबंग मनचलों का विरोध करने पर युवती के भाई को मारा पीटा

IMG 20220601 WA0065 2

ब्यूरो रिपोर्ट

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 जून 2022
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा जैसी बातें क्या वास्तव में कोरी कल्पनाओं जैसी कहानियां बन कर रह गई हैं। आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण उस समय फिर सामने आया। जिसके अनुसार कोतवाली से बमुश्किल 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर बसे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली में मनचलों ने पूरी दबंगई के साथ एक युवती से धक्का मुक्की करना शुरू किया। मौके पर पहुंचे भाई को भी जम कर मारा पीटा। किंतु इस मामले में अब तक किसी भी दबंग मनचले को पुलिस ने तलाश करना भी उचित नहीं समझा है।। घटना के संबंध में यहां के निवासी अंकित गुप्ता पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता ने बीती शाम ही पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहन मोहल्ले में हो रहा खेल देखने गई थी। जहां उसकी बहन के साथ सनी ,नितिन, सचिन पुत्रगण नन्हेलाल तथा लेखराज मिस्त्री एवं दीपक पुत्र बृजेश अकारण धक्का-मुक्की करने लगे। इसका विरोध जब उसके छोटे भाई ने किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी जानकारी फोन द्वारा भाई ने मुझे दी मैं भी मौके पर पहुंचा। मेरे पहुंचते ही इन सभी दबंग मनचलों ने मुझे घेर लिया और मेरी डंडे तथा बेल्ट से जमकर मारपीट की है। पीड़ित ने स्वयं को एक दैनिक समाचार पत्र का संवाददाता बताते हुए घटना की जानकारी देकर पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। यह है महिला सुरक्षा का जीता जागता उदाहरण ,अब देखना यह है कि पुलिस इस प्रकरण में कब कैसे और क्या कार्यवाही करती है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes