कायमगंज से जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 जून 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कुबेरपुर की निवासिनी खुर्शीदा बेगम पुत्री मोहम्मद शहराज द्वारा चार लोगों को आरोपी बनाते हुए एडीजी कानपुर के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए मुकदमे में खुर्शीदा बेगम ने कहा गया है कि आज से तकरीवन 25 वर्ष पहले मुस्लिम रीत रिवाज के मुताबिक उसका निकाह कुबेरपुर निवासी नसीम के साथ हुआ था। जिससे उसके 6 बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद उसका पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने लगा। मजबूरन मैं मेहनत मजदूरी करने अलीगढ़ चली गई। वहां उसे कोतवाली व नगर कायमगंज के मोहल्ला चिलाका का निवासी यासर खान मिला। उसने मुझे भरोसा दिलाया कि वह अपने पति से तलाक ले, ले ,तो वह उससे शादी भी कर लेगा और उसके बच्चों का भरण पोषण भी करेगा। आरोप है कि इस तरह झांसे में लेकर उसने महिला से अवैध शारीरिक संबंध बना लिए। जिससे खुर्शीदा बेगम गर्भवती हो गई। यासर खान द्वारा दिए गए दिलासे पर भरोसा करते हुए खुर्शीदा बेगम ने अपने पति से लगभग 15 दिन पहले तलाक ले लिया और यासर से निकाह करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। महिला का कहना है कि यासर उसे कुबेरपुर ले गया । जहां एक कमरे में बंद करके चिलाका निवासी यासर खान, फैसल व नसीम निवासी कुबेरपुर एवं कला खेल निवासी लाडले प्रधान ने उसे तेजाब की शीशी तथा तमंचा दिखाते हुए कहा कि शादी करने का इरादा अब छोड़ दे, नहीं तो तुझे जान से मार डाला जाएगा। महिला का कहना है कि डरा धमका कर इन लोगों ने एक सादे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए और इसके बाद उसे कुबेरपुर से ले जाकर लावारिस हालत में अलीगढ़ छोड़ आए । महिला के प्रार्थना पत्र पर एडीजी द्वारा किए गए आदेश पर कोतवाली पुलिस द्वारा इन चारों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376- 342- 498 -506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct