एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव ,सूचना पर भी नहीं पहुंची आशा

Picsart 22 06 02 16 06 56 712

कायमगंज से जयपाल सिंह यादव, दानिश खान की रिपोर्ट

कायमगंज /फर्रुखाबाद 2 जून 20-22

सरकार सुरक्षित प्रसव एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कई लाभकारी योजनाएं जनहित में चला रही है। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा अन्य सुविधाओं हेतु देख -रेख के लिए आशा बहू को नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। किंतु अधिकतर आशा बहुएं अपने काम के प्रति लापरवाह ही साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला आज उस समय सामने आया। जब प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला आशा बहू के आने का इंतजार करती रही। किंतु आशा बहू समय पर नहीं पहुंची। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी रवि लाल की 30 वर्षीय पत्नी दीपमाला का है ।प्रसव पीड़ा से परेशान दीपमाला को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सीएचसी कायमगंज लेकर आ रही थी। उसी समय रास्ते में ही दीपमाला प्रसव पीड़ा से छटपटा कर बेहद परेशान होने लगी। इसकी गंभीरता को देखते हुए गाड़ी रोक कर ईएमटी अनुपम कुमार तथा पायलट पवन कुमार ने साथ चल रही तीमारदार महिलाओं की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवा दिया। बताया गया कि महिला ने इस बार पुत्र के रूप में चौथी संतान को जन्म दिया है। प्रसव के बाद प्रसूता को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। जहां जच्चा- बच्चा दोनों की स्थिति सही एवं सामान्य बताई जा रही है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes