ब्यूरो रिपोर्ट
कंपिल/ फर्रुखाबाद 1 जून 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सिकंदरपुर दहलिया निवासी स्व० सुरेश सिंह के 19 वर्षीय बेटे हरिनाम जाटव ने मामूली विवाद के चलते गुस्से में आकर तमंचे से अपने ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित था। दुखद घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि हरिनाम के चाचा रामखेलावन की बेटी तथा मृतक की बहन के बीच खेतों में जानवर घुस जाने को लेकर 2 दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी । गुस्से में आए मृतक हरनाम ने उसी समय एक थप्पड़ अपनी बहन और एक थप्पड़ चाचा की बेटी के मार कर मामला शांत करने का प्रयास किया था। लेकिन रामखेलावन ने इस मामले को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर कुछ अधिक तूल देने का प्रयास किया। जिसके कारण आज सवेरे फिर दोनों ओर से विवाद की स्थिति बन गई। तीखी नोकझोंक के बीच रामखेलावन ने अपनी बेटी के थप्पड़ मारने के लिए हरि नाम को दोषी ठहराया। विवाद हो रहा था, इसी बीच हरिनाम की मां ने वहां पहुंचकर अपने देवर रामखेलावन को कुछ उल्टा सीधा कह दिया। इस पर भी हरिनाम ने अपनी मां को वहां से जाने की कहकर बीच में ना पड़ने की बात कही। दूसरे पक्ष द्वारा कुछ ऐसी बातें कहीं जाने लगी जो हरिनाम को बहुत अधिक खराब लगी। जिससे गुस्से में आकर हरिनाम अपने घर के अंदर गया और तमंचा लेकर बाहर निकलकर दरवाजे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम तथा थानाध्यक्ष कंपिल दिग्विजय सिंह स्वाट टीम तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेकर प्रयुक्त 315 बोर तमंचा तथा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr