बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की दीअधिवक्ताओं को जानकारी

Picsart 22 05 30 17 15 43 929

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मई 2022
बार काउंसिल आप उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडे एडवोकेट तथा जिला बार एसोसिएशन सचिव संजीव पारिया कायमगंज पहुंचे । जहां उन्होंने बार एसोसिएशन कायमगंज के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ल के साथ सिविल न्यायालय व तहसील न्यायालय के अधिवक्ता गणों से भेंट की । इसके तुरंत बाद दोनों पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन रूम में अधिवक्ता गणों के साथ मीटिंग कर, बार काउंसिल तथा प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ता गणों के हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने ,दुर्घटनाग्रस्त होने पर, आर्थिक सहायता दिलाए जाने का प्रावधान होने आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ल ने सिविल न्यायालय परिसर कायमगंज में अधिवक्ताओं के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध ना होने, पार्किंग की समस्या तथा परिसर में स्थित जर्जर भवन से दुर्घटना की संभावना से अवगत कराया । उन्होंने मृतक अधिवक्ता सत्यवान सिंह यादव व संतोष यादव के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन कायमगंज को ईं-लाइब्रेरी दिलाए जाने की मांग उठाई । इस पर सदस्य अनुराग पांडे ने शीघ्र ही लाइब्रेरी उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव शफीक खान, सुरजीत सिंह ,बिलाल गौस खान ,राम प्रकाश दुबे ,कमर हुसैन खान, विजय सक्सेना ,राजकुमार सिंह, प्रवीण मिश्रा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes