होटल में लगी आग फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर हुआ बर्बाद

Picsart 22 05 27 19 29 12 802

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 27 मई 2022
बांसों के ढांचे पर त्रिपाल पॉलिथीन तथा कुछ टीम के टुकड़े डालकर दूकान नुमा जगह में होटल चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाला गत आधी रात को हुए अग्निकांड से बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गया । मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला काजम खां निवासी आकिल पुत्र जाकिर खानदानी पेसे से खानसामा बताया जा रहा है । उसका यह होटल पुरानी मुंसफी कही जाने वाली जगह के प्रवेश द्वार पर सड़क के किनारे स्थित था। बताया गया कि होटल संचालक की बहिन की शादी थी ।इसलिए पूरा परिवार शादी समारोह में मन्नत गेस्ट हाउस गया हुआ था। शायद इसी का फायदा उठाकर किसी ने रात के लगभग 12:00 बजे होटल में आग लगा दी । हालांकि आग कैसे लगी और किसने लगाई इसकी सटीक जानकारी अब तक नहीं हो सकी है।आग लगते ही उठी लपटों धुँआ तथा पॉलिथीन के जलने से निकली दुर्गंध से पड़ोसी चौकन्ने हुए। उन्होंने अपने घरों में लगी समर चालू करके पाइपों तथा बाल्टी से पानी की बौछार करके कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई । किंतु तब तक दुकान में रखा फर्नीचर कुर्सी मेज बर्तन के साथ ही कुछ रुपए भी जलकर राख हो गये। सूचना पाकर मन्नत गेस्ट हाउस से रात को ही होटल संचालक दुकान पर पहुंचा ।जहां अपनी बर्बादी का मंजर देख कर हैरान रह गया। अग्निकांड की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड स्थल का निरीक्षण किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes