चादर पोशी तथा भंडारे एवं कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला मेहदियावली

IMG 20220526 WA0040

कायमगंज फर्रुखाबाद 27 मई 2022

कायमगंज के बाईपास मार्ग पर ग्राम घसिया चिलौली के सामने स्थित मेहंदियावली की मजार पर लगने वाला मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है ।यह मेला बीते चार दशक से 26 मई को ही आयोजित होता है । एक ओर श्रद्धालु यहां बाबा मेहंदियावली की मजार पर चादर चढ़ाकर सुकून पाते हैं । तो वहीं दूसरी ओर यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है । मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से इस पवित्र स्थल पर आता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है ।मेला कमेटी के अध्यक्ष पप्पू गंगवार उर्फ बाबा ने बताया कि बाबा मेहंदियावली अत्यंत हृदय सरल एवं परोपकारी व्यक्ति थे। जिन्हें जाति धर्म से कोई मतलब नहीं था । इसलिए आज भी यहां हिंदू-मुस्लिम बड़े ही श्रद्धा भाव से आकर बाबा पर चादर चढ़ाते हैं ।इसी क्रम में आज भी कायमगंज के प्रमुख उद्योगपति रविंद्र अग्रवाल,अरविंद अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग प्रांगण में पहुंचे । और कन्या भोज कराया । इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। साथ ही बाबा की मजार पर सभी ने चादर भी चढ़ाई और मन्नत मांगी ।वहीं मेले में तमाम दुकानें भी लगाई गयीं । जिसके चलते मेले में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली ।अध्यक्ष पप्पू गंगवार ने बताया कि प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगभग सायं 6 तक लगातार जारी रहेगा । श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक इस मेले में प्रातः से ही नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का आना प्रारंभ हो गया था और शाम तक बाबा के मुरीदों के आने का सिलसिला जारी रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes