केरल के राज्यपाल का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कायमगंज आगमन पर किया भव्य स्वागत

Picsart 22 05 07 23 55 41 891

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 मई 2022

मौका था ,केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के कायमगंज आगमन का। जहां वे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मरहूम नगर अध्यक्ष आदिल खान के बेटे शादाब खान के निवास ,नगर से सटे गांव सुभानपुर पहुंचे थे ।यहां पहुंचते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में व्यापारी नेताओं ने राज्यपाल को शाल उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । स्वागत कर्ताओं में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा ,विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता ,नगर युवा अध्यक्ष मयंक दुबे, राकेश राठौर, महेंद्र राजपूत ,विधानसभा महामंत्री राधेश्याम कौशल, दिलीप शर्मा ,प्रदीप राजपूत, रवि राठौर ,आशीष गुप्ता, शंकर दयाल शर्मा ,शशांक गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूरी आत्मीयता दर्शाते हुए कायमगंज की अमन पसंद तहजीब की प्रशंसा की । इससे पूर्व वह दमदमा स्थित आसिफ खा के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने कब्रस्तान पहुंचकर फातिहा पढ़ी, इसके बाद उनका काफिला कुबेरपुर स्थित इरफान खान ग्राम प्रधान के यहां पहुंचा जहां उन्होंने पत्रकारों को भी स्टेटमेंट दिया। पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में तथा अन्य जगहों पर नमाज तथा अजान कि कोई पाबंदी नहीं की गई है केवल माइक पर अजान के लिए पाबंदी की गई है केवल अजान पर नहीं बाकी मंदिरों में भी तेज आवाज से बजने वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाई गई है। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes