पुलिस मुठभेड़ में शातिर इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार, साथी मौके से फरार ,एक कांस्टेबल को भी लगी गोली

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 8 मई 2022

मेरापुर थाना क्षेत्र में पखना तिराहे के पास एसओजी टीम तथा शातिर किस्म के वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वही उसका साथी मौका पाते ही फरार हो गया। इस मुठभेड़ में थाना मेरापुर में तैनात सिपाही मुनेंद्र सिंह भी घायल हो गया । मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त जनपद कन्नौज के थाना सौरिख से वांछित चल रहे 25000 के इनामी अनुज उर्फ पकुड़ी के नाम से की गई है । पुलिस गिरफ्त में आए घायल बदमाश के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश तथा सिपाही मुनेंद्र सिंह को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाकर भर्ती करा दिया गया । सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा सीओ सिटी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने घायल उपचाराधीन शातिर बदमाश से उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ की , पता चला कि घायल शातिर बदमाश अनुज पर 14 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। अधीक्षक ने बताया की अभी 6 अप्रैल को मेरापुर थाना क्षेत्र ने काली नदी पुल के पास हुई लूट में कुछ महिलाओं को लूटने वाली घटना इन्हीं शातिर बदमाशों द्वारा की गई थी। मुठभेड़ के समय भागने में सफल रहे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम तथा पुलिस बल पूरी सक्रियता के साथ तलाश करने में जुटा हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes