बारात की खुशियां मातम में बदली विद्युत करंट के आघात से दूल्हे की हुई दुखद मौत

Picsart 22 05 09 10 13 56 457

– दूल्हा तथा दुल्हन दोनों के परिवारों में मचा कोहराम गांव में छाया मातम ,आज ही जानी थी बारात

कायमगंज/शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 9 मई 2022
कहा जाता है कि समय बहुत बलवान होता है । किसी को पता नहीं कि अगले पल क्या होने वाला है। इस कहावत को आज लोगों ने उस समय सच होते देखा। जब विवाह की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गई । दुखद घटना थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर में ऐसी हुई जिससे दो परिवारों में दुखों के काले बादल छा गए। इस गांव के निवासी नारायण सिंह जाटव के बेटे राजीव की शादी जनपद हरदोई के गांव सुल्तानपुर निवासी श्री कृष्ण की बेटी सीमा से तय हुई थी ।विवाह से पूर्व की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी थी। 8 मई की शाम को मंडप भोज का कार्यक्रम चल रहा था । आए हुए मेहमान परिवारी तथा अन्य लोग मंडप भोज कर रहे थे । विवाह की खुशी में डीजे बज रहा था। लोग डीजे पर नाच गाकर खुशी का इजहार कर रहे थे । उसी समय दूल्हा राजीव अपनी छत से जीने द्वारा उतर कर नीचे बैठे लोगों को भोजन के लिए बुलाने की उम्मीद से आ रहा था। वह जैसे ही जीने से नीचे सीढ़ियों से होता हुआ उतरने लगा। उसी समय वहां फैले खुले कट वाले विद्युत तार से उसका पैर लग गया ।पैर लगते ही विद्युत करंट की चपेट में आकर वह छटपटाने लगा ,और सीढ़ियों से नीचे जमीन पर जा गिरा। यह दुखद मंजर देखते ही घबराए परिजन राजीव को लेकर शमशाबाद स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक बहन मालती देवी जिसकी शादी हो चुकी है। वह भी अपने भाई की शादी की खुशी में यही थी। मृतक की मां लडैतीदेबी सहित मौके पर मौजूद रिश्तेदारों तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । पूरे गांव में सन्नाटा सा पसर गया। हर किसी की आंख उस समय नम हो गई जब राजीव का शव उन्होंने कफन में लिपटा हुआ देखा। जमा भीड़ में सभी के मुंह से आहें निकल रहीं थी। उधर जब इस दुखद घटना की सूचना मृतक की होने वाली ससुराल पहुंची। तो वहां भी विवाह का जश्न मातम में बदल गया। हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार कर रही सीमा बिलख- बिलख कर रोने लगी । इस दुखद आपदा से जहां एक युवा हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। वही जीवन की नई डगर पर चलने का सपना संजोय एक युवती के सामने दुखों का पहाड़ आ खड़ा हुआ । दोनों परिवारों में जहां शहनाई की धुन गूंजने लगी थी। वहां अब करुण क्रंदन तथा आंखों से अनवरत बह रहे आंसू दिखाई दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes