जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 17 समस्याओं का त्वरित गति से किया गया निस्तारण

Picsart 22 05 07 18 55 49 251

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 मई 2022
आज कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी उपस्थित रहे ।अन्य दिनों की अपेक्षा आज फरियादियों की संख्या कुछ अधिक दिखाई दे रही थी। संभवत फरियादियों को यह आशा रही, की उनकी समस्या का जिलाधिकारी द्वारा सही ढंग से निस्तारण करा दिया जाएगा । आयोजित समाधान दिवस में कुल 296फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 17 समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा त्वरित गति से निर्णय लेकर मौके पर ही करा दिया गया। शेष 279 समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दें, संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सौंप दिए गए। इस अवसर पर बाबूराम पुत्र स्व० पुत्तू लाल निवासी अताईपुर नेअपनी क्रय की गई भूमि का सीमांकन कराने, वही बाबूराम पुत्र गोकुल निवासी बवना ने अपनी पट्टे वाली जमीन पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति द्वारा जबरिया कब्जा करने की शिकायत करते हुए कहा है कि जब भी लेखपाल पैमाइश को जाते हैं ।अवैध कब्जेदार झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पैमाइश बंद करा देता है ।उसने अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। जबकि माधुरी देवी पत्नी रामप्रकाश निवासी मोहल्ला सधवाडा ने क्रय की गई भूमि के दाखिल खारिज में लिपिकीय त्रुटि सुधार कर विक्रेता का नाम खतौनी में सही कराते हुए दर्ज कराने की मांग की है। अनुसूचित जाति महिला सुखमिन पत्नी महावीर निवासी ग्राम नगला झम्मन मजरा सिलसंडा ने अपनी भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने की मांग की है। इस तरह अधिकतर अवैध कब्जों एवं अन्य समस्याओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने की आए हुए फरियादियों ने गुहार लगाई। समाधान दिवस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित लगभग संबंधित सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes