भ्रष्टाचार में लिप्त रिश्वतखोर लेखपाल हुआ निलंबित

Picsart 22 05 03 09 17 52 930

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मई 2022

रिश्वतखोरी तथा भ्रष्टाचार का घुन किस तरह पूरे सिस्टम को बदनाम कर रहा है। इसकी एक बानगी उस समय सामने आई ।जब तहसील कायमगंज व थाना कंपिल क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर में पट्टे की जमीन की नाप जोख (पैमाइश) के नाम पर हल्का लेखपाल आदर्श कुमार के निजी गुरगे जो लेखपाल द्वारा अपने कारिंदा के रूप में रखे गए हैं। लेखपाल के स्थान पर भोले भाले ग्रामीण कृषकों को ठगने का काम करते हैं। यही कारिंदे शाहपुर गंगपुर में पट्टे वाली जमीन की पैमाइश करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाकायदा खुले में बैठकर प्रति बीघा पैमाइश का रेट बता कर वसूली करना शुरू कर दिया। इस तरह की जा रही अवैध रिश्वतखोरी के नाम पर वसूली का किसी ने गुप्त कैमरे से वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया । वीडियो वायरल होते ही व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल साफ-साफ ढंग से खुलती दिखाई दी। थोड़ी ही देर में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया। जिसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने लेखपाल आदर्श कुमार को फिलहाल निलंबित करते हुए तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। लेखपालों की भ्रष्ट करतूतों का यह कोई पहला मामला नहीं है। अधिकांश लेखपाल इसी तरह प्राइवेट कारिंदे पालकर शासन की नीतियों के विपरीत आचरण करते हुए भोले- भाले मेहनत कश किसानों का शोषण कर रहे हैं। यह बात अलग है कि आदर्श कुमार की करतूतें वायरल वीडियो के माध्यम से सभी के सामने आ गई । तो दूसरों की करतूतों पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ है। ठीक इसी तरह जागरूक नागरिक इस अवैध रिश्वतखोरी का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी रखेगा, तो धीरे-धीरे और बहुत से ऐसे लोग जो रिश्वतखोरी के धंधे में लिप्त होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वे भी बेपर्दा हो सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes