गंगा तट पर बिखरे अपशिष्ट साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

Picsart 22 05 01 13 39 22 266

फर्रुखाबाद- 1 मई 2022

मां गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ ने साप्ताहिक गंगा स्वच्छता पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा सेवकों द्वारा गंगा तट बरगदिया घाट फतेहगढ़ पहुंचकर , गंगा स्वच्छता की अलख जगाई । फतेहगढ़ नगर के गंगा स्नान करने वाले भक्तों के लिए केवल बरगदिया घाट ही एकमात्र स्थान है ।रानी घाट, किलाघाट को अधिकारियों द्वारा जनता के लिए बंद कर दिया गया है ।बरगदिया गंगा स्नान घाट तक पहुंचने के लिए इस समय गंगा की धार दूसरे छोर तक दूर होने के कारण लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर तक चलना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में गंगा भक्तों की संख्या काफी कम हो जाती है। केवल मोटरसाइकिल या साइकिल द्वारा जाने वाले ही पहुंच पाते हैं। आज गंगा सेवकों द्वारा स्नान घाट के आसपास जल के अंदर, बाहर फटे पुराने कपड़े पॉलिथीन बोतले पुरानी मूर्तियां आदि अपशिष्ट को एकत्र कर एक स्थान पर जमा किया। जहां पर भारी मात्रा में कूड़े कचरे अपशिष्ट के ढेर लगे हुए हैं। समिति ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जेसीबी मशीन भेज कर लगे गंदगी के ढेरों को वहां से हटाकर दूर गड्ढा खोदवा कर भू विसर्जन करवाएं। इसके लिए पूर्व में ही जिला प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है । किंतु अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। एकत्र कूड़े के ढेरों से चारों ओर दुर्गंध फैल रही है। आज के कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुलराठौर ,आलोकचतुर्वेदी ,अनुज प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा ,नीतू मिश्रा, सोनू मिश्रा ,राजीव वर्मा, किशन बाथम आदि गंगा सेवकों ने भाग ले स्वच्छता की अलख जगाई ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes