मुर्गी बचाने के प्रयास में भिड़ी बाइकें, महिला की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Picsart 22 04 29 17 16 29 839

कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 अप्रैल 2022
दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक महिला की दुखद मौत हो गई। वही दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नारायणपुर निवासी कल्याण सिंह की 55 वर्षीय पत्नी उषा देवी अपने बेटे शिवम के साथ बाइक द्वारा रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थी । वे जब कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव बरझाला के सामने पहुंची ।उसी समय विपरीत दिशा से शमशाबाद निवासी शैलेंद्र बाइक से कहीं जाने के लिए निकला। अचानक एक मुर्गी सड़क पर आ गई । जिसे बचाने का प्रयास करते समय तेज रफ्तार दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक पर बैठी उषा देवी उछलकर सड़क पर गिर गई तथा दूसरी बाइक का चालक भी घायल होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 के ईएमटी शैलेश यादव तथा पायलट अर्पण ने घायलों को लाकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिनसिंह ने जांच के बाद महिला उषादेवी को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल दूसरी बाइक के चालक शैलेंद्र को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes