पूरी शिद्दत के साथ माह- ए – रमजान में पूरे रोजा रखने वाले 8 वर्षीय रोजेदार का किया गया गर्मजोशी से इस्तकबाल

Picsart 22 04 29 10 56 46 756

कायमगंज- फर्रुखाबाद 29 अप्रैल 2022
धर्म चाहे कोई सा भी हो, लेकिन हकीकत यही है कि पूरी लगन ईमानदारी श्रद्धा तथा समर्पण भाव के साथ शिद्दत से जो इबादत करने में ईमान के साथ मशगूल रहता है। इस दुनिया को बनाने और चलाने बाला परवरदिगार उसी पर रहमतों की बरसात करता है। प्राय: ऐसा हर धर्म ग्रंथ में कहा भी गया है ।इस दुनिया में आज भी हैं, और इससे पहले भी थे, ऐसे इंसान जिन्होंने अपना पूरा जीवन मालिक की इबादत में ही बिता दिया। ऐसे व्यक्ति दुनिया वालों के लिए मिशाल बनकर आए। जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में चमकते हुए अक्षरों के साथ लिखा हुआ है। कहा जाता है कि अगर पूरा जीवन मालिक के लिए उसकी इबादत में न लगा सको । तो कम से कम वक्त पर तो हर रोज उसके कदमों में सिर झुका कर अपने फर्ज की अदायगी करनी ही चाहिए। इस्लाम धर्म के मुताबिक पाक- माह -ए – रमजान का महीना अल्लाह को मानने वालों के लिए सबसे बेहतर मौका इबादत के लिए माना गया है। इस मौके पर मर्द तथा खवातीन ही नहीं, छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखकर पूरी शिद्दत के साथ परवरदिगार को याद करते हैं। ऐसी ही एक मिसाल कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई वार्ड नंबर 23 सुभाष पुरम निवासी 8 वर्षीय आतिफ सिद्दीकी पुत्र सगीर उद्दीन सिद्दीकी ने पेश करते हुए। पूरे महीने इस छोटी उम्र और बेहद गर्मी के बीच पूरे रोजे रखकर पेश की। रमजान के महीने में आखरी आशूरा पर शबे कद्र 27 वीं रात मस्जिदों में पूरी रात जागकर नमाज अता की गई। इस मौके पर कुरान मुकम्मल की जाती है। इबादत के इस खुशनुमा मौके पर उन नन्हे- मुन्ने रोजेदारों का इस्तकबाल भी किया जाता है । जिन्होंने इतनी कम उम्र में पहली मर्तबा पूरे रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की हो। इस खुशगवार अवसर पर आतिफ सिद्दीकी का भी गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। इस नन्हे-मुन्ने रोजेदार आतिफ की शिद्दत को देखते हुए लोग उसकी काफी तारीफ कर रहे थे। जिसने पूरे रोजे रखकर धार्मिक उसूलों के अनुसार मालिक को याद किया। इसी तरह अमरावती के ट्रांसपोर्ट नगर मस्जिद के इमाम खतीब मौलवी मोहम्मद मशिफक की 8 वर्ष की बेटी मरियम फातेमा ने भी इस भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए छोटी उम्र में ही रोजे रखकर तिलावते कुरान कर लोगों के सामने अपनी इबादत- ए – शौक से तमाम लोगों को नेक राहों पर चलने का पैगाम दिया है । शैतानियत पसंद लोगों को इन मासूमों से सबक लेकर नेक रास्ते पर चलने की सीख लेनी चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्टर= जयपाल सिंह यादव( मुख्य संपादक) द एंड टाइम्स न्यूज़

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes