चौकी इंचार्ज पर मारपीट कर मोबाइल एवं नकदी छीनने का आरोप लगा , किसान नेता ने सी. ओ से की शिकायत

IMG 20220428 WA0103

कायमगंज- फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2022
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारी थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव नगला सेठ निवासी ज्ञानेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि- वह संगठन की बैठक नवाबगंज में 27 अप्रैल को लगभग 2:00 बजे भाग ले रहा था। उसी समय थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी फैजबाग के इंचार्ज एसआई दीपक भाटी का उनके पास फोन आया। एसआई ने मुझे तुरंत चौकी आने के लिए कहा । फोन आने के बाद में अपने गांव जाने के लिए वापस आ रहा था। उसी समय लगभग 3:00 बजे इसी चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजकमल ने फोन पर मुझसे कहा कि तुम्हारे खिलाफ शिकायती पत्र आया है। चौकी इंचार्ज बुला रहे हैं । बिना विलंब किए अभी चौकी आकर उनसे मिलो । पीड़ित का कहना है कि तब तक वह फैजबाग के करीब आ चुका था, और बुलाए जाने के कारण चौकी पर पहुंच गया। जहां सिपाही आर्या- विनीत आदि मौजूद मिले ।जिनसे मैंने पूछा तो बताया गया कि साहब अपने कमरे में हैं । उन्होंने तुम्हें वही बुलाया है। मैं जैसे ही एस आई भाटी के पास कमरे में पहुंचा। उस समय भाटी शराब के नशे में थे। आरोप है कि मेरे पहुंचते ही बिना कुछ बताए उन्होंने मेरा मोबाइल कब्जे में लेकर स्विच ऑफ कर दिया और मोबाइल छीनते समय ही दरोगा ने मेरी जेब में रखें 700 रुपए नकद तथा मेरा आधार कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित का कहना है कि दरोगा दीपक भाटी ने उसे बहुत ही भद्दी- भद्दी मां बहन की गालियां देते हुए मेरा कालर पकड़कर मारा पीटा। इसके करीब 10 मिनट बाद आर्या सिपाही को बुलाकर सांसद तथा विधायक का नाम लेकर मुकदमा लिखाने का आरोप लगाते हुए- मुझे लगभग 1 घंटे तक भयभीत करते हुए बंधक बनाकर रखा । इनकी प्रताड़ना से भयभीत होकर मैंने सिपाही राजकमल को बुलाया। तब दरोगा भाटी अपने बचाव के लिए इधर- उधर की बातें करने लगे। किसान नेता का कहना है कि उसे मानवता विरोधी ही नहीं वल्कि कानून के विपरीत आचरण करते हुए नशे में धुत्त हो कर चौकी इंचार्ज ने प्रताड़ित करते हुए मोबाइल तथा नगदी एवं आधार कार्ड लूटा है। इसलिए इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषी दरोगा के विरुद्ध तत्काल आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। भाकियू नेता के आरोप की पुष्टि करते हुए शिकायती पत्र पर संगठन के जिला प्रभारी गिरीश चंद्र शाक्य ,जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, तहसील उपाध्यक्ष सत्यवीर आदि ने भी रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्राधिकारी से समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes