कायमगंज/ फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2022
नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए पिछले लंबे समय से नगर वासियों को जागरूक कर सहयोग की अपेक्षा की जाती रही है। पालिका स्तर से गली -गली तथा हर मोहल्ले में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने के लिए इस संबंध में कोई न कोई कार्यक्रम भी कई बार आयोजित किए जा चुके हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने घरों का कूडा दिए गए कूड़ेदान में एकत्र करें, और जब सफाई कर्मी मोहल्ले में पहुंचे तो उन्हें यह कूडा सौंप दें । जहां तक हो सके सूखे अथवा गीले, किसी भी तरह के कूड़े कचरे को सड़क अथवा नाली या फिर खुले स्थान पर न फेंकें । किंतु फिर भी कुछ लोग इस पर ध्यान न देकर अपने घरों से साफ किया हुआ कूड़ा कचरा सड़क पर ही फेंक देते हैं। जिससे नगर को साफ और स्वच्छ रखने के प्रयास में बाधा उत्पन्न होती है। सफाई संबंधी ऐसे ही मामले को लेकर सफाई नायक से मोहल्ला वासी दो लोग अभद्रता पर उतर आए। मामले के संबंध में नगर पालिका परिषद कायमगंज में कार्यरत सफाई नायक रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसके अनुसार आरोप है कि मोहल्ला गंगादरवाजा में साफ -सफाई का एकत्र कूड़ा कचरा उठाकर कूडा गाड़ी वहां से चली गई थी । उसी समय साफ सफाई व्यवस्था देखने मौके पर पालिका सफाई नायक रामऔतार तथा सुभाष चंद्र पहुंचे थे। चंद मिनट पहले ही कूडा गाड़ी के कर्मचारी जिस आवास के सामने आवाज लगाकर हटे थे । उसी आवास से निकलकर किसी व्यक्ति ने अपने घर का गंदा कूड़ा कचरा खुले में सड़क पर डाल दिया। उसे ऐसा करने से समझा कर सफाई नायक ने मना किया। इसी बीच इसी मोहल्ले के गोविंद पुत्र ओम शिव कौशल एवं नितिन पुत्र मिथलेश कौशल वहां आ गए। इन दोनों ने, दोनों सफाई नायकों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी- भद्दी गालियां दी। साथ ही उसने दादागिरी के साथ देख लेने की धमकी भी दी। घबराए सफाई नायकों ने इसकी सूचना अधिशासी अधिकारी को दी। मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी तथा प्रधान लिपिक से भी आरोपियों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 504 – 506 – 353 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति [नृशंसता निवारण] अधिनियम3(1) ( ध)/3(2)(va) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct