आम के बाग में पेड़ की मोटी डाल पर आराम करता दिखाई दिया चीता

Picsart 22 04 27 16 17 01 735

कायमगंज /।फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2022

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक बाघ की चहल कदमी जहां एक और चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय लोगों में भय भी दिखाई दे रहा है। अभी दो-तीन दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में चंद्रसेन राजपूत पुत्र उल्फत सिंह के नर्सरी वाले खेत में किसी हिंसक जंगली जानवर द्वारा नीलगाय का शिकार करके उसे खाने का दृश्य सामने आया था। मरे नीलगाय को वहीं जमीन में दफना दिया गया था। खेत में बने हिंसक जानवर के पंजों के निशान का फिंगरप्रिंट वन विभाग की टीम ने फॉरेंसिक लैब भेज कर जंगली जानवर के बारे में पता करने की बात कही थी। इतने दिन के बाद भी जांच रिपोर्ट का कोई उत्तर जन सामान्य को नहीं मिला । इसके बाद अभी कल ही गांव बरझाला निवासी हर्षवर्धन गंगवार ने कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित टेडी कोन के पास बाघ को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों तथा वन विभाग की टीम को दी थी ।जहां पहुंचकर वन विभाग टीम ने फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने तक प्रतीक्षा करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। दोनों ही बार वन विभाग की टीम यह साबित नहीं कर पाई थी की यह हिंसक जंगली जानवर वास्तव में बाघ ही है। लेकिन जिन ग्रामीणों ने उसे देखा था। वह सब बार-बार टीम को चीता होने का भरोसा देकर उसकी उपस्थित बता रहे थे। आज इसी जंगली जानवर को चीते के रूप में साफ तौर पर कायमगंज क्षेत्र के गांव अरियारा में देखा गया। हिम्मत करके ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अपने मोबाइल फोन से उसका फोटो भी लिया। उसके अनुसार चीता गांव के पास स्थित घने आम के एक बाग में पेड़ की मोटी तथा फैली हुई शाखा पर लेटा हुआ साफ-साफ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इस बाघ की चहल कदमी पिछले कई दिनों से महसूस की जा रही थी। लेकिन आज तो वह जमीन से कुछ ही दूरी पर जहां छलांग लगाकर या फिर अपने पंजे खड़ा कर आसानी से बाघ पहुंच सकता है। ऐसी डाल पर ही लेटा हुआ आराम करता दिखाई दिया । गांव के पास आम के बाग में डाल पर लेटे चीते की खबर फैलते ही सतर्क हुए ग्रामीण वहां पहुंचे। उनकी उपस्थिति की आहट पाते ही आम की डाल से छलांग लगाकर चीता वही घने आम के बागों में कहीं जाकर छुप गया । एक बार फिर ग्रामीणों द्वारा बाघ का लिया गया फोटो भेज कर वन विभाग की टीम को सूचित किया। किंतु समाचार लिखे जाने तक टीम गांव नहीं पहुंची थी। बाघ के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है । उनका कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई तथा मड़ाई का काम रात दिन किसान को करना पड़ रहा है । जिससे उन्हें कभी भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है ।इसलिए जल्द से जल्द बाघ को पकड़ कर किसी सुरक्षित अभयारण्य में भेजा जाना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes