चीता या किसी अन्य हिंसक जंगली जानवर के होने की आशंका से ग्रामीण भयभीत

Picsart 22 04 25 16 41 36 475

– नर्सरी के खेत में हिंसक जानवर ने बनाया एक नील गाय को अपना शिकार ,जहां गीली जमीन पर उसके पंजे बने दिखाई दे रहे हैं
कायमगंज /फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2022
आज क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई ।जब एक नर्सरी के खेत में किसी हिंसक जंगली जानवर के पैरों के निशान तथा वही हमले से मरा हुआ लहूलुहान नीलगाय पड़ा दिखाई दिया । मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मूल निवासी चंद्रसेन राजपूत पुत्र उल्फत सिंह जिनका की नर्सरी का काम पड़ोस के गांव अताईपुर कोहना में है। चंद्रसेन आज सवेरे अपनी नर्सरी पर पहुंचे थे।

Picsart 22 04 25 16 51 31 877

जहां उन्हें एक नीलगाय मरा हुआ लहूलुहान हालत में दिखाई पड़ा । पास जाकर देखा तो नीलगाय की गर्दन पर पंजो तथा दांतों के निशान थे। वही उसके शरीर का पिछला भाग हिंसक जंगली जानवर द्वारा नोच कर खा लिया गया था । नर्सरी के खेत में सिंचाई होने के कारण जमीन गीली थी। उस गीली जमीन पर किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। यह सूचना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से लोग कयास लगाते हुए कह रहे थे की यह निशान तो चीते के जैसे मालूम पड़ रहे हैं। इस घटना की सूचना पाकर वन विभाग तथा पुलिस दोनों टीमें मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करने के बाद यह पुष्टि तो नहीं की, कि पंजों के यह निशान चीते के ही हैं । फिर भी टीम ने वहां मौजूद ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इस क्षेत्र में नर्सरी तथा आम के बाग बहुतायत में हैं । जहां लोग दिन के उजाले से लेकर पूरी रात यही रह कर काम तथा रखवाली करते हैं। वे सभी काफी भयभीत हैं ।उनका कहना है कि चाहे चीता हो या फिर कोई दूसरा हिंसक जंगली जानवर, जिसने इतने बड़े नीलगाय को शिकार बना लिया। उससे खतरा तो है ही, इसलिए इसे जल्द पकड़ा जाना चाहिए।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes