शौच क्रिया गई युवती को जबरन बाइक पर बैठा कर भगा ले जाने का आरोप- रिपोर्ट दर्ज

Picsart 22 04 24 18 41 34 290

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अप्रैल 2022
कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके लड़के की गांव के ही रिंकू पुत्र कल्याण सिंह से दोस्ती थी। जिसकी वजह से वह अक्सर उसके घर आया जाया करता था। दोस्ती में ही अपनी जरूरत बताकर रिंकू ने उसके लड़के से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। काफी दिन बाद रुपए वापस करने के लिए रिंकू से तकादा किया। तो वह नाराज होकर कहने लगा कि अगर तुमने दोबारा रुपए मांगे तो तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। आरोप है कि इसी माह की 17 तारीख को पीड़ित की बेटी अपनी मां के साथ शाम लगभग 7:00 बजे खेतों की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी। उसी समय मोटरसाइकिल लिए खेतों पर पहले से मौजूद रिंकू तथा उसके भाई अखिलेश ने लड़की को धमका कर मोटरसाइकिल पर बैठाया। और वहां से चले गए। इन दोनों के साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी थे । जिन्हें सामने आने पर उनकी पत्नी पहचान लेगी। इन दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने पत्नी को पकड़ कर वही झाड़ियों की आड़ में रोक लिया। 2 घंटे बाद छोड़ा । छोड़ते समय मेरी पत्नी से कहा कि यदि तूने इस बारे में कहीं जिक्र की या पुलिस को सूचना दी तो तेरी लड़की को जान से मार डाला जाएगा। इनके चंगुल से छूट कर जब मेरी पत्नी घर आई तो उन्होंने पूरी बात बतायी। मैं आरोपियों के पिता कल्याण सिंह के पास गया ।उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारी लड़की को मैं वापस करा दूंगा । अपनी बदनामी तथा इज्जत बचाने के चक्कर में उस समय में रिपोर्ट लिखाने नहीं आ पाया था । लेकिन इन लोगों ने मेरी लड़की को आज तक वापस नहीं किया है। पीड़ित ने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई । इस पर पुलिस द्वारा रिंकू व उसके भाई अखिलेश तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लड़की तथा नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes