महिला की सूझबूझ से घर में घुसे चोरों में से, एक गिरफ्तार, दो मौके से फरार

Picsart 22 04 22 10 32 32 517

नवाबगंज/ फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2022
थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव बरतल निवासी अवनेश शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा के घर में बीती रात तीन अज्ञात चोर दीवार फांदकर जीने के सहारे घर के अंदर आ गए ।जिस समय चोर घर में घुसे उस वक्त गृह स्वामी की पत्नी तथा बच्चे घर के अंदर ही सो रहे थे । चारपाई पर लेटी उनकी उनींदी पत्नी संजोदेवी जाग गई। मामले को समझते ही उसने अपने मकान के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और जोर-जोर से चीख-पुकार करती हुई लोगों से सहायता मानने लगी । रात के समय महिला के अचानक चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही पड़ोसी ग्रामीण दौड़ कर शर्मा के घर की तरफ पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की आहट पाकर अपने को गिरा समझ कर दो चोर मौके से फरार हो गए। गृह स्वामिनी ने ग्रामीणों को सारी बात बताई। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और महिला के बताए अनुसार कमरे की कुंडी खोल कर देखा तो उसमें से एक व्यक्ति बाहर निकलने लगा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही घटनास्थल वाले मकान के पास में ही गली में खड़ी वाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस हिरासत आए व्यक्ति ने बताया कि वह जनपद सीतापुर के गांव लहरपुर का रहने वाला है। साथ ही उसने अपने दो साथियों के नाम भी बताएं जो मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गए चोर ने अपना चोरी करने का इरादा भी पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। बाहर गली में खड़ी बरामद बाइक चोरी होने की बात कहते हुए तहरीर लेकर पुलिस के पास बाइक स्वामी रामानंद चतुर्वेदी पहुंचे ।उन्होंने अपनी बाइक पहचान ‘ली है। गृह स्वामिनी संजू देवी ने बताया उसका पति बाहर गया हुआ है। वह कोल्ड स्टोरेज मैं नौकरी करता है। मजदूरों को देने के लिए उसका पति ₹50000 लाकर घर पर रख गया था। वह रुपया भी गायब है। पुलिस इस मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहनता से छानबीन करने की बात कह रही है। साथ ही वह मौके से फरार हुए दोनों चोरों का भी पता लगा कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes